फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looted 1.5 lakhs from the finance company

दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी में घुसकर डेढ़ लाख लूटे, फायरिंग कर महिलाओं को बंधक बनाया

Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Looted 1.5 lakhs from the finance company
फाइनेंस कंपनी में लूटपाट के बाद पूछताछ करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में दिनदहाड़े बुधवार को तीन बाइकों पर सवार आठ-नौ बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी में घुसकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने अंदर घुसते ही फायरिंग की और वहां बैठी महिला ग्राहकों को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर बांच मैनेजर से नगदी लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। लूट की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ सूक्ष्म प्रकाश व इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। क्राइम ब्रांच टीम भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


नगर की नेहरू नगर कॉलोनी में गांव मंथेड़ी निवासी ब्रजमोहन शर्मा का मकान है। इस मकान में किराए पर एसकेएस माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड की ब्रांच भारत फाइनान्शियल इंक्लूजन लिमिटेड के नाम से फाइनेंस कंपनी चल रही है। यह फाइनेंस कंपनी नगर व गांवों में महिला समूह को ऋण देती है। बुधवार को दोपहर दो बजे के बाद तीन बाइकों पर 8-9 बदमाश फाइनेंस कंपनी में घुस गए। इन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी में घुसते ही फायरिंग की।
विज्ञापन


फायरिंग करने पर गोली दीवार में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर कंपनी के कर्मचारियों और ग्राहकों में दहशत फैल गई। बदमाशों ने महिला ग्राहकों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। इसके बाद कंपनी के ब्रांच मैनेजर सहारनपुर के नानौता निवासी प्रदीप राणा और अन्य कर्मचारी सूरज, अतुल, राजेंद्र राणा, रवि, मुकेश शर्मा, विवेक, पंकज को घेर लिया। दो कर्मचारी पंकज व राहुल द्वितीय मंजिल पर खाना खा रहे थे। इन दोनों ने बदमाशों को देखकर दरवाजा बंद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने ब्रांच मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर उससे एक लाख 53 हजार 399 रुपये की नगदी लूट ली। लूटपाट करने के बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ भी की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर सीओ सूक्ष्म प्रकाश व इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने भी फाइनेंस कंपनी में पहुंचकर ब्रांच मैनेजर प्रदीप राणा व अन्य कर्मचारियों से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। ब्रांच मैनेजर ने पुलिस को लूट की तहरीर दे दी है। 

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
सीओ सूक्ष्म प्रकाश व इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने फाइनेंस कंपनी के आसपास कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बदमाशों के बाइक पर आने व जाने की तस्वीर कैद है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाशों की तस्वीर साफ नजर नहीं आ रही है। लूट की घटना की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर प्रदीप राणा व कर्मचारियों से घटना के बारे में पूछताछ की। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि बदमाशों को शीघ्र पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

फाइनेंस कंपनी में नहीं है कोई सुरक्षा के इंतजाम
नेहरू नगर कालोनी में स्थित फाइनेंस कंपनी में प्रतिदिन लाखों रुपयों का लेनदेन होता है। इसके बावजूद कंपनी की ओर से कैश की सुरक्षा के लिए कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। कंपनी में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। इतना ही नहीं लिमिटेड कंपनी होते हुए भी सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं है। सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने को लेकर सीओ सूक्ष्म प्रकाश व इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने ब्रांच मैनेजर को जमकर हडक़ाया।

तीन-चार बदमाशों के चेहरे पर नकाब था
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने सीओ व इंस्पेक्टर को बताया कि तीन-चार बदमाशों ने अपने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। पुलिस ने आशंका जताई कि जिन बदमाशों ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। उन बदमाशों को फाइनेंस कंपनी में पैसों के लेनदेन की सटीक जानकारी थी। पुलिस को यह भी शक है कि बदमाश आसपास क्षेत्र के भी हो सकते हैं। इसलिए पुलिस ने क्षेत्र के छोटे व बड़े बदमाशों की कुंडली खंगाली प्रारंभ कर दी है।


100 नंबर डायल का फोन नहीं लग सका
फाइनेंस कंपनी में द्वितीय मंजिल पर खाना खाने वाले दो कर्मचारियों पंकज व राहुल ने बदमाशों के चेहरे पर नकाब लगा देखकर दरवाजे की कुंडी लगा दी। इन दोनों कर्मचारियों ने ही दो बजकर 58 मिनट पर अपने मोबाइल से 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना देनी चाही। कर्मचारियों के मुताबिक बार-बार फोन करने पर 100 नंबर नहीं मिल सका था। काफी देर बात 100 नंबर पर बातचीत हो सकी। अगर समय रहते 100 नंबर मिल जाता तो बदमाश पुलिस की पकड़ में आ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed