फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lalukedi bank breached

लालूूूखेड़ी में बदमाशों ने बैंक में सेंध लगाई  

Sat, 29 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 29 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Lalukedi bank breached
घटना की जानकारी देते बैंक कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
लालूखेड़ी पुलिस चौकी के पास स्थित कोआपरेटिव बैंक में रात को बदमाशों ने सेंध लगा कर चोरी का प्रयास किया। बदमाश बैंक के अंदर भी पहुंच गए थे, लेकिन नगदी ले जाने में सफल नहीं हो सके। उधर, बदमाशों ने बघरा बस स्टैंड के पास एक स्पेयर की दुकान में भी सेंध लगाकर नगदी समेत हजारों की कीमत का सामान चोरी कर लिया। 
विज्ञापन


लालूखेड़ी बस स्टैंड पर स्थित पुलिस चौकी के पास ही कोआपरेटिव बैंक है। पुलिस 24 घंटे वहां मौजूद रहती है। बावजूद इसके बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने बैंक की दीवार में सेंध लगा दी। बदमाश बैंक के अंदर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह जब आसपास के दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए आए तो बैंक की दीवार में सेंध लगी देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक मैनेजर को इसके बारे में बताया।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर ने पुलिस के साथ पूरे बैंक को चेक किया। कुछ सामान इधर-उधर बिखरा मिला। बैंक मैनेजर आरएल सिंह ने बैंक से कुछ चोरी होने से इंकार किया है। उधर, बघरा में बस स्टैंड के पास कसबे के ही फिरोज जमाल पुत्र महमूद उल हक़ की गोल्डन स्पेयर पार्ट्स के नाम से दुकान है। रात चारों ने इस दुकान के साइड में सेंध लगा कर लगभग दस हजार रुपये और 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सामान काफी दूर तक बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने सुबह फिरोज को सूचना दी। फिरोज जमाल और बैंक मैनेजर आरएल सिंह ने थाने में तहरीर दे दी है। तितावी क्षेत्र में छह दिनों में चोरी की पांच घटनाएं होने से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। पीपल हेड़ा के प्रवीन और राजेंद्र के घर चोरी को चुकी है। अलीपुर के राजीव की दुकान में भी चोरी हुई। तितावी पुलिस अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed