{"_id":"591f43c04f1c1b8523f232f2","slug":"lady-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सरेबाजार महिला को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में सरेबाजार महिला को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 20 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुई महिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गौशाला में बाइक सवारों ने भरे बाजार एक महिला को गोली मार दी। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है। अचानक हुई फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। हमले का कारण रुपयों का लेनदेन बताया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गौशाला की बैंक वाली गली निवासी लोकेश की पत्नी बबीता (45) पर शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे यह कातिलाना हमला हुआ। वारदात के समय बबीता घर से निकलकर बाजार जा रही थी। मुख्य बाजार में पहुंचे ही घात लगाए बाइक सवार तीन युवक उसके पास आए और बबीता को टारगेट बनाकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। एक गोली उसकी पीठ में लगी और पेट से होकर बाहर निकल गई। लोगों ने यूपी डायल 100 पर सूचना दी। खबर मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर घायल महिला को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से महिला की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने महिला से घटना की जानकारी ली। उसने बताया कि हमलावर बसेड़ा और ककरौली क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनसे उसका रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा है। उधर, शहर इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। महिला के बयान के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
बबीता से हुई थी 12 लाख की ठगी
बबीता से कुछ माह पहले 12 लाख रुपये की ठगी हुई थी। बबीता ने दो माह पहले बसेड़ा निवासी पप्पू कुरैशी के खिलाफ शहर कोतवाली पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें पप्पू वांछित चल रहा है। पीड़िता का कहना था कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र के जरिए उससे 12 लाख रुपये ठगे हैं। माना जा रहा है कि इस मामले में शुक्रवार को बबीता पर कातिलाना हमला हुआ है।