फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   labor die in accident

लेंटर गिरने से मजदूर की मौत

Mon, 31 Aug 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 31 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर। गांव कुतुबपुर में निर्माणधीन लेंटर भरभराकर गिर गया, जिससे उसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। पीड़ितों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे-खाक कर दिया।
विज्ञापन


कुतुबपुर निवासी चौधरी अनिल सिंह मकान का निर्माण करा रहा है। मकान पर करीब 3000 वर्ग फुट लेंटर डाला गया था। दो दिन पूर्व लेंटर का ढूला खोल दिया गया था। इसी दौरान लेंटर में कुछ दरारें महसूस हुईं तो शनिवार रात करीब नौ बजे मकान में काम करने वाले मिस्त्री ने गांव के मजदूर जमील पुत्र जलालुद्दीन को लेंटर दिखाने के लिए बुलाया। मिस्त्री और मजदूर जमील व मकान मालिक लेंटर के नीचे खडे़ होकर उसकी मरम्मत की चर्चा कर रहे थे कि अचानक पूरा लेंटर भरभरा कर गिर गया।
विज्ञापन


लेंटर में लगे पिलर और बीम आदि भी लेंटर के साथ ढह गए। लेंटर गिरता देख मिस्त्री और अन्य लोग तो भागकर बाहर निकल गए, लेकिन जमील मलबे में दब गया। बड़ी मुश्किल से उसे लेंटर के नीचे से निकालकर गंभीर अवस्था में मीरापुर व रामराज के चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमील की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सुबह होने पर मृतक के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। जमील अपने पीछे पत्नी व पांच पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ कर चला गया। करीब तीन माह पूर्व मृतक जमील के बडे़ भाई अख्तर की भी चिनाई करते समय दुघर्टना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed