{"_id":"57055b754f1c1bc76fc8119e","slug":"killed-by-hitting-him-with-sticks-poles","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामराज। हासमपुर गांव में चुनावी रंजिश के चलते रात के समय जंगल में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गांव के बाहर रास्ते पर फेंक दिया। सुबह मामले का पता चलने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। छह घंटे बाद लोगों ने पुलिस को शव उठाने दिया। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रामराज थाने के हासमपुर निवासी अजय कुमार उर्फ बोबी (42) पुत्र रामेश्वर दयाल मंगलवार शाम करीब छह बजे किसी काम से रामराज गया था। देर रात तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात बीत गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह ग्रामीणों को अजय का शव रामराज-हासमपुर मार्ग पर गांव से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ मिला। अजय की हत्या की खबर मिलते ही पूरा गांव घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा।
कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची रामराज पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो लोग बिफर पड़े और पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने शव को उठाने नहीं दिया। परिजनों का कहना था कि पुलिस के दो दरोगा की मिलीभगत से अजय की हत्या हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीण दारोगा और एक सिपाही की गिरफ्तारी पर अड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने मीरापुर, जानसठ, खतौली आदि थानों से भारी फोर्स घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। हालात तनावपूर्ण हो जाने पर एसपी क्राइम राकेश जौली, एसडीएम उमेश कुमार मिश्रा, सीओ जानसठ, सीओ भोपा, सीओ खतौली, तहसीलदार राकेश कुमार भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष से घंटों बात की। करीब छह घंटे बाद विरोध कर रहे लोगों को अधिकारी समझाने-बुझाने में कामयाब हो गए। अधिकारियों द्वारा दो दिन के भीतर हत्या का खुलासा करने के आश्वासन पर लोगों ने पुलिस को शव उठाने दिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पूर्व प्रमुख पदम सिंह पुत्र सादीराम, प्रभात पुत्र पदम सिंह, असरम पाल पुत्र दिलेराम, सादीराम पुत्र अतर सिंह और कच्छू पुत्र राजकुमार को नामजद किया है।
हासमपुर में दोनों पक्षों में पसरा तनाव
रामराज। हासमपुर में हुई अजय की हत्या को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। वारदात के बाद से दोनों पक्षों में तनाव पसरा हुआ है। पुलिस पर भी आरोपी पक्ष से मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं।
अजय के पिता रामेश्वर दयाल रामराज समिति में कार्यरत थे। उनके अनुसार अजय राजस्थान के भिवाड़ी मेें प्राइवेट नौकरी करता था। दो दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर गांव आया था। चुनावी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। पंचायत चुनाव के दौरान पदम सिंह पक्ष के लोगों ने अजय के दूसरे पक्ष के साथ पर्चा भरवाने के लिए जाने पर उसकी पिटाई कर दी थी। इस बात को लेकर उस समय भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे।
गांव में काफी हंगामा हुआ था। दोनों पक्षों में तभी से रंजिश चली आ रही है। आरोपी पक्ष का पुलिस के साथ काफी उठना-बैठना है। फिलहाल गांव में दोनों पक्षों में तनाव पसरा हुआ है। प्रशासन ने एहतियातन गांव में भारी फोर्स तैनात कर रखा है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचने पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।