फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kidnapped young man's murder

अपहृत युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या    

Wed, 01 Mar 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 01 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped young man's murder
युवक के घर के बाहर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के बाग जानकीदास से अपहृत युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। शहर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर बुढ़ाना मोड़ रोड से बंद पड़ी दूध फैक्ट्री के पीछे झाड़ियों से शव बरामद कर दिया। छह दिन पहले ही दोस्तों ने उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या का कारण जुए में हारी रकम को लेकर हुआ झगड़ा रहा है। हत्याकांड में शामिल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। हत्यारोपी दूसरे समुदाय के होने के कारण अफसरों ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव को सुपुर्दे खाक कराया।            
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला बाग जानकीदास निवासी चांद मोहम्मद पुत्र याकूब 23 फरवरी को लापता हो गया था। अगले रोज 24 फरवरी को चांद मोहम्मद की मां रुखसाना ने शहर कोतवाली पर बुढ़ाना मोड़ रोड निवासी जॉनी, अमित और दीपक के खिलाफ अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि आरोपी उसके बेटे को बुलाकर ले गए थे। उन्होंने अमित को पकड़ा था, जिसके कब्जे से चांद मोहम्मद का मोबाइल फोन भी मिला था, मगर अमित चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


चांद की बरामदगी को लेकर परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने शनिवार को शामली बस स्टैंड चौकी का घेराव कर हंगामा करते हुए जाम भी लगाया था, तब पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा था। चांद मोहम्मद के अपहरण के खुलासे के लिए शहर कोतवाली पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया था। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात नामजद दो आरोपी जॉनी पुत्र चरण सिंह और अमित पुत्र सतवीर निवासीगण बुढ़ाना मोड़ रोड को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर चांद मोहम्मद की हत्या करना स्वीकार किया। सुबह होने से पहले ही पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर बुढ़ाना मोड़ रोड पर स्थित बंद पड़ी एक दूध फैक्ट्री के पीछे झाड़ियों से चांद मोहम्मद का शव बरामद कर लिया।            
विज्ञापन
विज्ञापन


जुए में हारे रुपयों को लेकर कर दी हत्या            
हत्यारोपियों से पूछताछ के बाद एसपी सिटी ने बताया कि घटना के दिन 23 फरवरी को चांद मोहम्मद के साथ हत्यारोपी जॉनी, अमित, दीपक, राहुल और राजेश उर्फ रजनीश निवासीगण नया गांव ने बंद पड़ी दूध फैक्ट्री के पीछे जुआ खेला था। साथ में सभी ने शराब भी पी। जुए में चांद मोहम्मद हार गया, मगर उसने हारी रकम नहीं दी। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उक्त पांचों ने उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को वहीं पर झाड़ियां में छिपा दिया। बाद में सभी फरार हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया है। बाकी तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है।            
 
सुबह ही शव का पोस्टमार्टम कराया            
अपहृत चांद मोहम्मद का शव मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आरोपी दूसरे समुदाय के होने के कारण रात में ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिन निकलने से पहले ही एहतियातन बाग जानकीदास में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया। पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को ही शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस शव को लेकर मृतक के घर पहुंची।


चांद मोहम्मद की हत्या की खबर पाकर मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद नईम, सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। परिजनों को उचित कार्रवाई और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह नौ बजे शामली रोड स्थित कब्रिस्तान में चांद मोहम्मद का शव दफनाया गया। उसके जनाजे में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed