{"_id":"58bc576b4f1c1b5453e7edc5","slug":"khanan-ke-saboot-jutaye","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों से बात कर जुटाए खनन के सबूत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों से बात कर जुटाए खनन के सबूत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिड़ौली में अवैध रेत खनन के कारण बने गहरे कुंड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यमुना नदी से अवैध रेत खनन की जांच करने आई सीबीआई टीम चौथे दिन भी जांच में जुटी रही। सीबीआई टीम से झिंझाना और कैराना क्षेत्र के लोगों ने भी मुलाकात कर खनन के बारे में जानकारी दी। सीबीआई के एडिशनल एसपी एनके पाठक, डिप्टी एसपी केपी शर्मा और पीसी वेदपाल सिंह बीते चार दिन से शामली में आए हुए हैं।
यमुना नदी से हो रहे अवैध रेत खनन के संबंध में हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपी थी, जिसके बाद सीबीआई टीम गहनता से हर पहलू पर जांच करने में जुटी है। तीन दिन तक टीम ने झिंझाना, चौसाना और कैराना क्षेत्र में यमुना नदी किनारे घूमकर स्थिति का जायजा लिया था। साथ ही जिला प्रशासन से टीम ने 2012 से अब तक खनन करने वालों के खिलाफ मिली शिकायतें और उन पर हुई कार्रवाई के संबंध में ब्यौरा मांगा था।
उधर, सीबीआई टीम ने कहा था कि आम जन भी खनन के संबंध में यदि कोई जानकारी दे सकते हैं, तो उनका सहयोग लिया जाएगा। वहीं, थानाभवन स्थित शुगर मिल गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।
विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने सीबीआई टीम को खनन के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा टीम ने झिंझाना थाना पुलिस से भी खनन करने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली है।
गौरतलब है कि जब तक शामली जिले में सीबीआई टीम नहीं पहुंची थी, तो रोजाना ही यमुना नदी से बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा था, मगर सीबीआई टीम के आते ही एकाएक खनन बंद हो गया। इसके बाद से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।