फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   khalapar baval

बवाल में घायल युवक की हालत चिंताजनक        

Fri, 16 Sep 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 16 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
khalapar baval
crime demo - फोटो : MID DAY
शहर कोतवाली के बाहर मंगलवार की रात हुए बवाल में घायल हुए युवक मोबिन के भाई ने सात नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक आरोपी ने एसएसपी से मिलकर खुद को बेकसूर बताते हुए अपना नाम निकाले जाने की गुहार लगाई है। कप्तान ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आरोपी ने भी शहर कोतवाली में तहरीर दी है।  
विज्ञापन

    
दक्षिणी खालापार निवासी हाजी नईम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे उसका भाई मोबिन अपने साथी सोनू के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। शहर कोतवाली के सामने दर्जनों लोगों की भीड़ खड़ी थी। मोबिन को देख भीड़ में से नामजद आरोपियों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से मोबिन और सोनू पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


मोबिन से बीस हजार की नगदी और सोने की चेन लूटकर उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह से मौके से सोनू ने भागकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबिन को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से  गंभीर हालते के चलते उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से सोनू का मेडिकल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाजी नईम की तहरीर पर पुलिस ने बिलासपुर निवासी काला, सलीम, अलताफ, राशिद और दक्षिणी खालापार निवासी आफताब, सुल्तान और हाजी शेर तथा पांच अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, नामजद आरोपी हाजी शेर अपने दर्जनभर साथियों के साथ पुलिस आफिस पहुंचा और एसएसपी दीपक कुमार को बताया कि उसकी नामजदगी झूठी है। हाजी शेर ने कप्तान  से अपना नाम निकाले जाने की गुहार लगाई। एसएसपी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।      

 
हाजी शेर ने भी दी कोतवाली में तहरीर      
मोबिन की पिटाई में नामजद किए गए हाजी शेर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे वह अपने मकान के बाहर खड़ा था, तभी नामजद आरोपियों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। पीड़ित ने अपने मकान के भीतर घुसकर जान बचाई। आरोपियों ने पीड़ित से दस लाख की रंगदारी मांगी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed