फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Karthik will be the inquiry on remand

कार्तिक को रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

Sat, 26 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 26 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आसाराम प्रकरण में अहमदाबाद गई पुलिस को वहां से अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही रहस्य से पर्दा उठेगा। अभी इस प्रकरण में पांच लोगों के नाम सामने आए हैं। जिसमें हत्या की पटकथा लिखने, फाइनेंस करने और बाकी सारी व्यवस्था करने वालों के नाम सामने आ गए हैं।  
विज्ञापन

 

अहमदाबाद से कार्तिक से पूछताछ करने के बाद लौटी पुलिस की मानें तो अभी शाहजहांपुर पुलिस ने कार्तिक को रिमांड पर लिया है। वहीं उससे पूछताछ की जा रही है। उसके बाद मुजफ्फरनगर पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। रिमांड में की जाने वाली पूछताछ के बाद अखिल की हत्या की  पूरी कहानी सामने आएगी।

विज्ञापन

 

अभी सिर्फ  इतना ही पता चला है कि एक आरोपी जो कि गाजियाबाद में रहता है, उसी ने कार्तिक के  शहर में ठहरने आदि की व्यवस्था की थी। ठहरने के दौरान ही कार्तिक ने अखिल की रेकी की थी और मौका पाते ही 11 जनवरी 2015 को उसकी हत्या कर दी थी। कुल पांच लोगों का अखिल की हत्या में हाथ है। इसमें दो गुजरात, दो मध्यप्रदेश और एक गाजियाबाद का है। एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि कार्तिक को रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed