फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Interrogation of detainees

भाजपा नेता के मर्डर में बंदियों से पूछताछ, जेल में खंगाले जा रहे हत्या के तार    

Sun, 09 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 09 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Interrogation of detainees
एसपी सिटी से मुलाकात करने पहुंचे वाल्मीकि समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता राजा वाल्मीकि हत्याकांड में चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस ने कई युवकों से पूछताछ कर ली है, लेकिन कोई ठोस सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है। पुलिस ने जेल को रडार पर लिया है। कई बंदियों से पूछताछ की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस कुछ हासिल नहीं कर पाई। पुलिस लेनदेन सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।      
विज्ञापन

      
खतौली में बुधवार सुबह भाजपा नेता राजा वाल्मीकि की दुकान पर बैठे होनेे के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। चार दिन में कई युवकों से पूछताछ करने और सर्विलांस का सहारा लेने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे हैं। दोनों हत्याओं में पुलिस सबसे पहले लेनदेन को जांच का मेन बिंदु मानकर चल रही थी। इसके अलावा एक और अन्य बिंदू पर भी जांच चल रही है। मोबाइल नंबर खंगाले जा रहे हैं।        
विज्ञापन


पुलिस ने खतौली के आसपास हाईवे पर टोल प्लाजा और कई ढाबों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली हैं। पुलिस देख रही है कि बाइक सवार खतौली से निकलकर किस दिशा से फरार हुए। अहम बात यह है कि हाइवे के किसी भी कैमरे में बदमाश नजर नहीं आ रहे हैं। यानी यह माना जा रहा है कि बदमाश आसपास ही कहीं छिप गए। पुलिस ने अब जेल को भी अपने रडार पर लिया है। पुलिस टीमों ने कारागार में बंद आधा दर्जन शातिरों से भाजपा नेता की हत्या को लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में बंद गौरा वाल्मीकि से भी कई दौर में पूछताछ हो चुकी है। गौरा एनएसए में जेल में बंद है। हत्याकांड में उसे षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ में मिली जानकारियों को पुख्ता करने में जुटी है। उधर, मामले में नामजद किए गए नगर पालिका चेयरमैन पारस जैन को अभी जेल नहीं भेजा गया है। उन्हें पुलिस ने अज्ञात स्थान पर रखा हुआ है।       

एक नेता भी है जांच की जद में            
मुजफ्फरनगर। राजा वाल्मीकि हत्याकांड में जांच टीम के टारगेट पर खतौली का एक नेता भी आ रहा है। चुनाव की तैयारी में जुटे इस नेता की वारदात में भूमिका की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने इसके  नंबरों को सर्विलांस पर लिया हुआ है। नेताजी के पुराने मामलों को भी खंगाला जा रहा है।      


कारोबारी विवाद की भी छानबीन      
खतौली। भाजपा नेता में पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। भाजपा नेता के कारोबार और उससे जुड़े विवादित मामलों को भी खंगाला जा रहा है। भाजपा नेता की होली चौक पर मदर डेयरी की एजेंसी है। यहां से नगर में फुटकर दुकानों पर सामान सप्लाई होता था। पुलिस ने शनिवार को नगरवासियों से मृतक के कारोबार को लेकर भी जानकारी जुटाई।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed