फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Injured in bike accident, revel

हादसे में बाइक सवार दंपती घायल

Mon, 31 Dec 2018 12:14 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Mon, 31 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Injured in bike accident, revel
accident - फोटो : अमर उजाला
भोपा। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार सैनिक और उसकी पत्नी, बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत किया। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा निवासी विपिन सीआरपीएफ में जवान हैं। करीब दो सप्ताह से वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। रविवार शाम वह पत्नी काजल और दो वर्ष के बेटे के साथ बाइक द्वारा किसी काम से भोपा आया था। लौटते समय विद्युत उपकेंद्र के पास सामने से आ रही लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरे बाइक सवार परिवार पर ट्रॉली में लदी लकड़ियां भी पलट गईं।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बामुश्किल तीनों को लकड़ियों के ढेर से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में जमकर तोड़फोड़ करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने कस्बे के बाहर स्थित लकड़ी के आढ़तियों द्वारा सड़क किनारे डाली जा रहीं लकड़ियों को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें हटवाने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। देर शाम तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed