फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Imam illegal arms dealer

इमाम निकला अवैध हथियारों का सौदागर 

Wed, 05 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 05 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Imam illegal arms dealer
वेपन - फोटो : demo pic
मुजफ्फरनगर के जानसठ में गाजियाबाद एसटीएफ ने जानसठ में दबिश देकर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले जिस ताहिर हसन को पकड़कर 12 पिस्टल और 11 मैग्जीन बरामद की हैं वह ईदगाह मस्जिद में इमाम बनकर नमाज पढ़ाता था। ताहिर पिछले आठ साल से जानसठ में रह रहा था। हथियारों की तस्करी करने वाले इमाम की स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

 

कसबे के मोहल्ला जन्नताबाद में ताहिर हसन पुत्र सिराजुद्दीन रहता था। ताहिर हसन मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर का मूल निवासी है। पुलिस के मुताबिक आठ वर्ष पूर्व ताहिर हसन ने जानसठ में अय्यूब का मकान खरीदा और परिवार के साथ रहने लगा था। ताहिर हसन मोहल्ला जन्नताबाद की ईदगाह की मस्जिद में इमाम बनकर नमाज पढ़ाता था। सोमवार को गाजियाबाद की एसटीएफ टीम मोहल्ला जन्नाताबाद पहुंची। एसटीएफ ने ताहिर हसन के मकान की तलाशी ली। परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि ताहिर हसन मस्जिद में नमाज पढ़ाने गया है। टीम ने मस्जिद को चारों ओर से घेर लिया। नमाज पढ़ाकर जैसे ही ताहिर हसन बाहर निकला एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। टीम ताहिर हसन को अपने साथ ले गई। 

विज्ञापन


गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया कि ताहिर हसन अवैध हथियारों की तस्करी करता था। आरोपी के कब्जे से एक दर्जन पिस्टल और मैग्जीन बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक ताहिर हसन एनसीआर क्षेत्र में हथियारों की तस्करी करता था। इमाम के अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल होने की जानकारी मिलने पर लोग हैरान रह गए। ताहिर हसन के कुछ और तस्करों से तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को ताहिर के कारनामों की भनक तक नहीं लगी।       

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से बचने को ताहिर बना इमाम            
जानसठ। मोहल्ला जन्नताबाद में रहने वाला ताहिर हसन शातिर अपराधी है। उसको पता था कि बिना काम-धंधे के अवैध हथियारों की तस्करी करने से वह पुलिस की नजर में आ सकता है, इसलिए उसने पुलिस की नजरों से खुद को बचाने के लिए मस्जिद का इमाम बनने का रास्ता चुना। गाजियाबाद की एसटीएफ टीम द्वारा पकड़े जाने पर लोगों के सामने इमाम बने ताहिर हसन की असलियत सामने आ गई।       


कहां से आते और कहां सप्लाई होते थे हथियार      
जानसठ। मस्जिद के इमाम ताहिर हसन के पास कहां से अवैध हथियार आते थे और किन शातिर लोगों से उसके तार जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं एनसीआर के अलावा किन-किन जनपदों में ताहिर अब तक अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है। सीओ एसकेएस प्रताप के मुताबिक इन सब बिंदुओं पर भी पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed