{"_id":"59174ea54f1c1b1522852a6c","slug":"iit-student-dies-due-to-drowning-in-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी के छात्र की गंगा में डूबने से मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईआईटी के छात्र की गंगा में डूबने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 13 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
युवम ओमप्रकाश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के मोरना में शुक्रतीर्थ में भागवत कथा सुनने आए दिल्ली आईआईटी के छात्र की गंगा में स्नान करते वक्त डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से शव को गंगा से निकलवाया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
शुकतीर्थ में महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालुगण श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए आए हुए हैं। बिहार राज्य के जिला मधुबनी के थाना लदनिया क्षेत्र के गजरा नपटोली निवासी 23 वर्षीय छात्र ओमप्रकाश पुत्र गणेश ठाकुर भी अपने बहनोई सुरेश ठाकुर के साथ 10 मई को शुक्रताल आया था। शनिवार की सुबह करीब छह बजे वह बहनोई के साथ गंगाघाट पर स्नान करने गया था। स्नान करते हुए वह गंगा में डूब गया। बहनोई के शोर मचाने पर श्रद्धालुओं ने छात्र को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। दिल्ली के ओखला से भाई राजू ने बताया कि ओमप्रकाश आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की डिग्री कर रहा था। उसने ही फोन कर उसे भी शुक्रताल बुलाया था। भाई और बहनोई ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव लेकर चले गए।