फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   I entered the house ransacked Nyajupura

न्याजूपुरा में घर में घुसकर लूटपाट

Mon, 15 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 15 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
I entered the house ransacked Nyajupura
मुजफ्फरनगर। न्याजूपुरा में रात के समय घर में परिवार की महिला और युवतियों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट कर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान परिवार के सदस्यों से मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। गांव के एक व्यक्ति पर शक जताने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत न्याजूपुरा में रहीस अब्बास पुत्र हसन अब्बास का परिवार रहता है। पेशे से इलेक्ट्रीशियन रहीस ने पुलिस को बताया कि गांव में वह दूसरा मकान बना रहा है। रविवार देर रात तक वह दोनों बेटों के साथ अपने दूसरे मकान में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


उनकी गैर मौजूदगी में घर में बदमाश घुस आए। हथियारों के बल पर पत्नी इशरत और बेटियों को आतंकित किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। सभी को एक कमरे में बंधक बना लिया। घर के सेफ और संदूकों से सात तोले सोना, 700 ग्राम चांदी, डेढ़ लाख की नकदी समेट ली और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद इशरत ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी लोग जमा हो गए। लूटपाट की बात सुनकर सब हैरान रह गए, क्योंकि किसी को बदमाशों की भनक नहीं लगी। पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने गांव के एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। शहर कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। रहीस की तरफ से तहरीर देकर करीब पांच लाख का नुकसान बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। मारपीट में पत्नी और बेटियों को चोटें बताई। पुलिस मामले को इमामबाड़े के मामले से जुड़ा मानकर छानबीन कर रही है।


पुलिस ने बताया कि रहीस का पिछले दिनों चंदे को लेकर इमामबाड़े में रहने वाले व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। इस मामले में आसपास के लोगों ने सुलह कराई थी। पीड़ित पक्ष ने इमामबाड़े मेें रहने वाले व्यक्ति पर शक जताया है। हलका इंचार्ज तारिक वसीम का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed