{"_id":"56f58a2c4f1c1b1a04f14dae","slug":"holi-young-man-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। रंगों के त्योहार होली पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पहले उसके साथ घर में बैठकर शराब पी गई। हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने इस घटना में दो हत्यारोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाखेड़ा निवासी विक्रम और सीमावर्ती गांव दुर्गनपुर निवासी श्यामा का आपस में मेलजोल था। थानाध्यक्ष अरुण त्यागी ने बताया कि होली के दिन दुर्गनपुर निवासी श्यामा अपने साथी हरियाखेडा निवासी विक्रम को उसके घर से बुलाकर अपने घर ले गया। श्यामा के घर दोनों ने बैठ कर शराब पी। गुरुवार शाम करीब तीन बजे शराब पीने के बाद श्यामा और विक्रम दोनों घर से बाहर आ गए।
गली में दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। श्यामा के परिवार के लोग भी आ गए। श्यामा ने विक्रम (38) के सीने से सटाकर गोली मार दी। विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की रिपोर्ट मृतक के चाचा मनोज कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्गनपुर निवासी श्यामा, बिल्लू, सुरेन्द्र और मोनू पुत्र बिल्लू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने नामजद हत्यारोपी श्यामा और बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से बाइक और तमंचा बरामद कर लिया। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। गिरफ्तार श्यामा अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है, वह पहले भी जेल जा चुका है।