{"_id":"5908c8f34f1c1bcc34442c4a","slug":"girlfriend-stained-with-cigarette","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरिज करने के लिए प्रेमिका को सिगरेट से दागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट मैरिज करने के लिए प्रेमिका को सिगरेट से दागा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 02 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली क्षेत्र के एक गांव में एक संप्रदाय की युवती को उसका प्रेमी इलाहाबाद ले गया था। पुलिस ने दो दिन पूर्व युवती को खतौली से बरामद किया था। युवती का आरोप है कि इलाहाबाद में प्रेमी के दो दोस्तों ने कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाने के लिए उसके शरीर को सिगरेट से दागा और उसके साथ दुराचार किया। दो संप्रदाय के बीच का मामला होने के कारण पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गांव निवासी एक संप्रदाय की युवती का गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व युवती अपने प्रेेमी संग गांव से फरार हो गई थी। परिजनों ने आरोपी युवक के विरुद्ध पुलिस को अपहरण की तहरीर दे दी थी। पुलिस ने दो दिन पूर्व युवती को खतौली से बरामद कर लिया था।
युवती अब आरोप लगा रही है कि उसका प्रेमी उसको इलाहाबाद में भगाकर ले गया था। वहां पर प्रेमी के दो दोस्तों ने उस पर कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाने के लिए उसके शरीर को जलती सिगरेट से दागा और दुराचार भी किया। पुलिस युवती के बयान को संज्ञान में लेते हुए जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा कि मामले की तहकीकात के लिए जांच जारी है।