फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girlfriend jumps in love with Manglore Canal

जहर खाकर युवती ने मंगलौर नहर में प्रेमी संग लगाई छलांग       

Tue, 09 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 09 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend jumps in love with Manglore Canal
Couple
भोपा क्षेत्र के गांव निवासी प्रेमी युगल ने उत्तराखंड के मंगलौर में जहर खाने के बाद नहर में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को नहर से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के पिता ने भोपा थाने में युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सोमवार को थाने में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में भोपा निवासी युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस युवती और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। इसी बीच उत्तराखंड के मंगलौर कोतवाली से फोन पर भोपा पुलिस को बताया कि भोपा क्षेत्र की युवती ने प्रेमी संग नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद होश में आने पर युवती ने अपने घर का पता पुलिस को बताया है। गंभीर हालत के चलते दोनों को देहरादून रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर भोपा पुलिस युवती के परिजनों को लेकर देहरादून पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने युवती की पहचान अपनी अपहृत बेटी के रूप में की। कार्यवाहक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि  युवती के साथ जहर का सेवन कर नहर में छलांग लगाने वाला युवक भोपा का नहीं, बल्कि मंगलौर के लिब्बरहेड़ी गांव निवासी आसिफ हैै।


युवती की हालत कुछ ठीक है, जबकि आसिफ की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। बताया गया है कि भोपा के जिस युवक को परिजनों ने नामजद किया था, उससे काफी दिन पहले युवती का प्रेम प्रसंग था। प्रेमी युगल के ठीक होने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed