{"_id":"592335c94f1c1bd208536291","slug":"gangrape-with-minor-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन देने के बहाने बुलाकर नाबालिग बहनों से गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन देने के बहाने बुलाकर नाबालिग बहनों से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 23 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर में राशन डीलर के बेटे ने पांच साथियों के साथ मिलकर गांव की दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह बदहवास हालत में दोनों को उनके घर छोड़ा गया। पीड़ित परिवार ने थाने में मामले की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। बाद में पीड़ित परिवार ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी। कप्तान की फटकार के बाद पुलिस जागी और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है।
क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर दो नाबालिग बहनें राशन डीलर के यहां सामान लेने गई थीं। दुुकान पर डीलर का बेटा बैठा हुआ था। उसने दोनों को शाम को राशन लेने के लिए बुलाया। शाम को दोनों बहनें दुकान पर राशन लेने पहुंचीं। आरोप है कि डीलर के बेटे ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर दोनों बहनों को बंधक बना लिया। आरोपियों ने रातभर दोनों बहनों से गैंगरेप किया। उधर, परिजन किशोरियों की तलाश में जुटे रहे, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।
बृहस्पतिवार सुबह गांव का एक व्यक्ति दोनों बहनों को बदहवास हालत में उनके घर के पास छोड़ गया। मामले का पता चलने पर पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी मंसूरपुर पुलिस को दी। जांच के नाम पर पुलिस चार दिन तक पीड़ित पक्ष को टरकाती रही। परेशान परिजनों ने सोमवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसएसपी बबलू कुमार को मामले की जानकारी दी। कप्तान ने मंसूरपुर पुलिस को फटकारते हुए मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सोमवार शाम को पुलिस गांव पहुंची और दोनों किशोरियों के बयान दर्ज किए। घटना को लेकर गांव में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है। कार्रवाई को लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार का कहना है कि यह मामला रंजिशन है। कुछ दिन पूर्व झगड़ा होने पर दोनों पक्षों को शांतिभंग में जेल भेजा गया था। बावजूद इसके मामले की जांच की जा रही है। अगर मामला सही पाया गया तो आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई अवश्य की जाएगी।