{"_id":"5bf851f0bdec2241ce725f56","slug":"gangrape-from-girl-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर खींचे फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर खींचे फोटो
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ तीन युवकों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील फोटो भी खींच लिए। घटना के करीब डेढ़ माह बाद पीड़िता ने परिजनों को बताया, जिस पर महिला आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। जिस पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। शुक्रवार शाम पीड़िता की गुहार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी गत माह एक अक्तूबर को घर पर अकेली थी। आरोप है कि बड़गांव के गांव जड़ौदा पांडा निवासी अंकित अपने दो साथियों देवबंद के गुनारसी निवासी नितिन व मोहल्ला रामपुरी निवासी आशीष के साथ घर में घुस गया और अकेली युवती को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मोबाइल से युवती के अश्लील फोटो भी खींच लिए और किसी से घटना के बारे में बताने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गए।
परिजनों के अनुसार, उक्त घटना के बाद युवती गुमसुम रहने लगी। दो दिन पूर्व जोर देकर पूछे जाने पर उसने पूरी घटना बयां कर दी, जिस पर महिला उसे लेकर आरोपी अंकित के घर शिकायत करने पहुंची। आरोप है कि वहां अंकित की मां सुनीता, पिता नीरज, भाई अभिलाष उर्फ भूरा ने परिचित सुनील के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक ने किया पांच साल की मासूम से दुष्कर्म
मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची को बहाने से घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बच्ची को रोता बिलखता छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर उसकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी।
आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही मोइन मासूम बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां वहां पहुंची तो आरोपी मासूम को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। शर्मनाक घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। इसके बाद पीड़ित परिजन मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए भेजते हुए तहरीर के आधार पर आरोपी मोइन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मीरापुर इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में गांव में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
पीड़ित परिजनों पर बनाया फैसले का दबाव
मीरापुर। पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को कुछ लोग फैसले के नाम पर बचाने की जुगत में जुटे रहे। घटना की जानकारी होने के बाद बृहस्पतिवार शाम से ही कुछ लोगों ने मामले में सक्रिय होते हुए गांव में एक जिम्मेदार के घेर में पंचायत कर पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया। हालांकि पीड़ित बच्ची की मां आरोपी को सजा दिलाने की जिद पर अड़ी रही। इसके चलते पंचायत को पीछे हटना पड़ा, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई।