{"_id":"5ac6716e4f1c1beb618b5a7c","slug":"four-gangsters-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली में मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खतौली में मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:26 AM IST
गोली लगने से घायल हुआ बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस टीम बाल बाल बच गई। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में एक 12 वीं का छात्र भी शामिल है। बदमाशों के कब्जे से किसान से लूटा गया एक ट्रैक्टर और तीन बाइक बरामद हुई हैं।
पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि गांव भंगेला के सामने रेलवे लाइन के पास जंगल में चार बदमाश मौजूद हैं। पुलिस ने वहां पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
बाद में पुलिस ने घेराबंदी करके चारों बदमाशों को दबोच लिया। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि पकड़ेे गए बदमाशों में क्षेत्र के गांव मोहददीनपुर निवासी सोनू पुत्र राकेश व पंकज पुत्र मुन्नालाल, मेरठ के थाना इंचौली के गांव मैथना निवासी आदेश उर्फ सोनू पुत्र मोहनलाल व अरुण पुत्र बाबूराम है।
विज्ञापन
अरुण पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, बाकी तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक ट्रैक्टर, तीन बाइक, तीन तमंचे, एक चाकू, सात कारतूस व सात खोखे बरामद करने का दावा किया है।
बदमाशों पर 34 मुकदमे हैं दर्ज
इंस्पेक्टर ने बताया कि इन चारों बदमाशों पर थाना रतनपुरी, ककरौली और खतौली में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास के 34 मुकदमे दर्ज हैं। सोनू, पंकज व आदेश पर नौ-नौ मुकदमे, जबकि अरुण पर सात मुकदमे दर्ज हैं।
मुठभेड़ टीम में इंस्पेक्टर भारद्वाज के अलावा एसएसआई योगेंद्र पंवार, एसआई कपिल देव, एसआई रईस खान, एसआई प्रेम सिंह, एसआई सुनील शर्मा, एसआई सुरेश कुमार व कांस्टेबिल सोजनवीर सिंह व विजय मावी शामिल रहे। उधर, पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने 28 मार्च की रात को 11 बजे गांव गोयला निवासी किसान जयवीर पुत्र राजबीर से उसका ट्रैक्टर सफेदा रोड पर लूट लिया था।
12वीं का छात्र है अरुण
गांव मैथना निवासी बदमाश अरुण कक्षा 12वीं का छात्र है। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर थाने पहुंचे पिता मोहनलाल ने बताया कि उसको जानकारी भी नहीं थी कि उसका पुत्र गलत संगत में बिगड़ कर बदमाश बन गया है। साथ में आए परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अरुण घर पर एक बाइक लेकर आया था। संभवत: वह चोरी की बाइक थी। उस बाइक को उसने दोस्तों को वापस कर दी थी। उनको पता नहीं चला कि वह बाइक चोरी की थी।