Muzaffarnagar Murder Case: सतेंद्र काला हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद, महाजन गांव में हुई थी वारदात
Muzaffarnagar Murder Case : मुजफ्फरनगर में सतेंद्र काला हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 11 जून 2014 को सतेंद्र की गोली मारकर हत्या की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में फुगाना थाना क्षेत्र के करौदा महाजन गांव में कोल्हू संचालक के बेटे की हत्या के मामले में चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-15 की पीठासीन अधिकारी दिव्या भार्गव ने फैसला सुनाया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता परवेंद्र सिंह ने बताया कि करौदा महाजन गांव में कोल्हू संचालक इंद्र के बेटे सतेंद्र उर्फ काला की 11 जून 2014 को नल पर पानी भरने को लेकर विपिन के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने कोल्हू पर पहुंच कर सतेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने घेरकर हमलावर हिस्ट्रीशीटर राजीव पर हमला कर दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची।
पीड़िता पक्ष की ओर से आरोपी फुगाना थाना क्षेत्र के गांव करौदा महाजन निवासी हंसराज व अमित शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव केरटू निवासी कपिल उर्फ सचिन और बड़ौत निवासी विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-15 की पीठासीन अधिकारी ने की। चारों आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ। धारा 302 में आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। धारा 307 में 10 साल का कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित
यह बनी थी हत्या की वजह
बागपत के बड़ौत क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी अमित फुगाना थाने के करौदा महाजन गांव स्थित अपने मामा के घर रह रहा था। उसकी सतेंद्र उर्फ काला से नल पर पानी भरने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद सतेंद्र की हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों ने हमलावरों को घेर लिया था, जिसमें करौदा महाजन के ही राजीव की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम