फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firman arrested in encounter

मुठभेड़ में 70 हजार का इनामी फरमान दबोचा

Mon, 09 Apr 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 09 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Firman arrested in encounter
पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ इनामी बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को दबोचा लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से 70 हजार का इनामी बदमाश फरमान घायल हो गया। बदमाशों का पीछा करते समय एक कांस्टेबल भी घायल हुआ। पकड़े गए इनामी बदमाश की हरियाणा, पंजाब और स्थानीय पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पुलिस ने इनके पास से बाइक, तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


सिटी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे शामली चौकी इंचार्ज एसआई विनय शर्मा काली नदी पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए, जिनमें से पीछे बैठे युवक ने चेहरा ढक रखा था। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकना चाहा, तो वे शामली रोड की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


वायरलेस सेट से सूचना दी गई। बुढ़ाना मोड़ पर बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए शाहपुर रोड ओर भागे। उधर, से वहलना चौकी प्रभारी राधेश्याम टीम के साथ आ गए। घेराबंदी होने पर बदमाश बाइक छोड़ कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश फरमान पुत्र इस्लाम निवासी बघरा हाल निवासी किदवईनगर पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दूसरे बदमाश शामली के बनत निवासी हासिम पुत्र अनीस को भी पुलिस ने ईंख के खेत में घुसते हुए पकड़ लिया।

बदमाशों का पीछा करते हुए कांस्टेबल मुनेंद्र भी घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया भी मौके पर पहुंचे ओर बदमाशों से पूछताछ की। घायल बदमाश फरार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि हासिम को जेल भेज दिया। 

70 हजार का इनामी है फरमान 
एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश फरमान पर 70 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर 50 हजार का इनाम हरियाणा पुलिस की ओर से 20 हजार का इनाम मुजफ्फरनगर पुलिस की ओर से घोषित था। इस पर हत्या, लूट डकैती, चोरी आदि के 22 मुकदमे विभिन्न थानों पर दर्ज है। दूसरे बदमाश हासिम के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। 

हत्या, डकैती में था वांछित 
शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पकड़ा बदमाश फरमान शातिर अपराधी है। वह अपने गैंग के साथ पशुओं की चोरी, लूट, डकैती की वारदातों को अंजाम देता है। उसने वर्ष 2015 में शामली रोड पर बघरा के अकरम की सरेआम गोलियों से भून कर हत्या कर दी है।

इस फायरिंग में तीन अन्य लोग भी घायल हुए थे। गत वर्ष हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना थाना क्षेत्र के गांव सऊ में डकैती डाली थी तथा विरोध करने पर इंद्रपाल पुत्र नत्थूराम की हत्या कर दी थी। इस घटना में वह वांछित चल रहा था तथा हिसार पुलिस की ओर से उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था।

दो माह पहले ही उसने छपार के गांव सिसौना से भी दूध डेयरी पर धावा बोल कर आठ पशु लूटे थे। इस घटना में उस पर 20 हजार का इनाम घोषित था। इसके अलावा पंजाब, उत्तराखंड में भी उसने आपराधिक वारदातें की तथा कई बार वहां की पुलिस इसकी तलाश में यहां दबिश डाल चुकी है। 

टीम पुरस्कृत होगी 
एसपी सिटी ने बताया कि मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम एसआई विनय शर्मा, एसआई राधेश्याम यादव, कांस्टेबल, अमित तेवतिया, मुनेंद्र, योगेश को एसएसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 


दिनदहाड़े फायरिंग से लोग सहमे 
मुजफ्फरनगर। दिनदहाड़े बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ से अचानक फायरिंग होने से लोग सहम गए। पहले बुढ़ाना मोड़ पर और फिर शाहपुर रोड पर फायरिंग होने से लोगों में अफरातफरी के साथ राहगीरों में भगदड़ मच गई। पब्लिक पहले कुछ समझ ही नहीं सकी कि फायरिंग क्यों हो रही है। बाद में मुठभेड़ में बदमाशों के पकड़े जाने पर राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed