फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firing on shopper

दुकानदार पर युवक ने फायर झोंका  

Tue, 05 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Firing on shopper
क्राइम
गांव भूपखेड़ी में मारपीट को लेकर युवक ने म्हाड़ी पर पूजा करने जा रहे दुकानदार पर तमंचे से गोली चला दी। जिसमें दुकानदार बाल बाल बचा। गोली की आवाज से आसपास अफरातफरी मच गई। ग्रामीण लाठी और डंडे लेकर युवक की तरफ दौड़े तो, आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। इस गोली की घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी निवासी अनिल पुत्र किरणपाल गांव में अपने मकान में ही किराना की दुकान करता है। रविवार की रात करीब 8 बजे अनिल अपनी दुकान बंद करके खाना खाने के लिए घर के अंदर चला गया। इस दौरान दुकान पर गांव निवासी लोकेश पुत्र उदयराज व उसके दो अन्य साथी  पहुंचे। दुकान बंदकर करने को लेकर लोकेश व उसके साथियों ने अनिल के साथ गाली गलौज कर दी।
विज्ञापन


इन युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट भी की। उस वक्त गांव के लोगों ने किसी तरह से दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे दुकानदार अनिल गांव में स्थित म्हाड़ी पर पूजा करने के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में लोकेश पहले से खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेश ने तमंचे से अनिल पर गोली चला दी। इस बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीण लाठी व डंडे लेकर आरोपी लोकेश के पीछे दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देखकर आरोपी लोकेश भाग निकला। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed