फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Financier shot

फाइनेंसर को गोली मारी

Sat, 16 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Financier shot
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार देर शाम रुड़की रोड के नॉवल्टी चौराहे पर होटल के बाहर खड़े फाइनेंसर को गोली मार दी गई। बाइक सवार दो बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस लेनदेन के विवाद का मामला मान रही है। हमलावरों की तलाश जारी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत न्याजुपुरा गांव निवासी संजीव पुत्र इंद्रजीत फाइनेंस का काम करते हैं। शहर में घर से प्रतिदिन आते हैं। नॉवल्टी चौक के पास पार्किंग में स्कूटर खड़ा करने के बाद पास के होटल पर अक्सर खाना खाकर घर लौटते हैं।
विज्ञापन


संजीव ने शुक्रवार को भी ऐसा ही किया। शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे वह होटल पर भीड़ के चलते कुछ देर के लिए बाहर खड़े हो गया। इस दौरान एक बाइक पर दो बदमाश आए। संजीव को गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई कुछ समझ पाता इससे पहले वह आंखों से ओझल हो गए। वारदात से वहां अफरा तफरी के मच गई। गोली की आवाज सुनकर काफी लोग दौड़कर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।


घायल फाइनेंसर को जिला अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही उसके परिजनों को खबर कर दी गई। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।

पुलिस का मानना था कि पैसों के लेनदेन से जुड़े  मामले में वारदात को अंजाम दिया गया है। शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed