फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Father missing after daughter kidnapped

बेटी का अपहरण होने के बाद पिता भी लापता 

Sun, 28 May 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 28 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Father missing after daughter kidnapped
सांकेतिक चित्र - फोटो : Wikipedia
मुजफ्फरनगर। अपहृत बेटी की तलाश में जुटी मां को आरोपी ने चुपचाप घर बैठने की धमकी दी। पीड़िता नहीं मानी तो आरोपी ने उसके पति को भी गायब करा दिया है। महिला पुलिस के पास पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने एसपी सिटी से मुलाकात की। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

 

शहर कोतवाली के न्याजूपुरा निवासी आमना पत्नी खलील ने बताया कि बेटी शमीना (19) के साथ 14 मई की रात आठ बजे मोहल्ले में ही दुकान पर गई थी। तभी मोहल्ले के नामजद आरोपी बाइक से वहां आए और एक ने बेटी को जबरन बाइक पर बैठा लिया और फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। इसी बीच आरोपी ने पीड़िता को फोन पर धमकी देकर कहा कि यदि मामले की शिकायत की तो तुम्हारे पति को उठा लेंगे। जिसके बाद 18 मई को पीड़िता का पति खलील भी लापता हो गया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पति और बेटी से अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़िता ने परिजनों के साथ शनिवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी राजेश कुमार सिंह को मामले की जानकारी दी। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को लताड़ लगाई। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। बेटी और पति के गायब होने से पीड़िता परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेखपाल लापता, पुलिस ने लगाई गुहार  
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली के गांधी नगर निवासी ओमपाल लेखपाल है। एक सप्ताह पूर्व वह घर से सुबह के समय तहसील जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया। घर नहीं लौटने पर परिजन दिन-रात उसकी तलाश में जुटे हैं। लेखपाल का मोबाइल भी बंद आ रहा है। कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।       

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed