{"_id":"5908cb474f1c1b8e16440f9a","slug":"farmer-suicides-in-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने खुद को गोली से उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज में डूबे किसान ने खुद को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 02 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहाना में कर्ज में डूबे किसान ने तनाव में आकर खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। मंगलवार की शाम को किसान का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शहर कोतवाली के आखलौर निवासी किसान सुरेश उर्फ बालिस्टर (50) पुत्र रतिराम सुबह घर के बरामदे में बैठा था। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे उसने घर में रखा तमंचा उठाया और कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने लहूलुहान हालत में किसान को चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। मृतक किसान के भतीजे शिवम ने पुलिस को बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके ताऊ ने इलाहाबाद बैंक की रोहाना शाखा से तीन लाख रुपये लोन लिया था. जिसे वह जमा नहीं कर पाए। ताऊ को उम्मीद थी कि योगी सरकार की कर्जमाफी योजना में उसका लोन भी माफ हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके कारण ताऊ काफी दिनों से तनाव में थे।
विज्ञापन
शिवम ने शहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि ताऊ ने कर्ज में डूबे होने के कारण ही आत्महत्या की है। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाम को परिजनों ने किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।