{"_id":"5807be134f1c1b434b703a10","slug":"family-members-of-the-woman-beaten-srerah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने युवती को सरेराह पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने युवती को सरेराह पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 20 Oct 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों से लड़कर घर से आई युवती को तहसील के सामने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने विरोध कर शोर मचा दिया। परिजन मारपीट करने लगे तो वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती और उसके परिजनों को पकड़कर कोतवाली ले आई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी युगल रोहाना के स्कूल में साथ पढ़ते हैं। बुधवार को युवती घर से बिना बताए शहर आ गई। परिजन उसकी तलाश करते हुए आए और तहसील के पास उसे पकड़ लिया। युवती के नाना ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने विरोध कर शोर मचा दिया। परिजनों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस युवती और उसके परिजनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। युवती का कहना था कि वह तो अपनी नौकरी के लिए बात करने आई थी। परिजनों ने बताया कि गांव के ही युवक से चल रहे प्रेम प्रसंग के चलते वह शहर आई थी। युवक से मिलने को रोकने के लिए उसे पकड़ा था। युवती पहले भी युवक के चक्कर में एक बार घर से जा चुकी है।