फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Private bus overturns after hitting a speed breaker; two dead

Bhiwani News: स्पीड ब्रेकर पर उछलकर पलटी निजी बस, दो की मौत

Sat, 17 Oct 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Private bus overturns after hitting a speed breaker; two dead
​भिवानी-हांसी फोरलेन पर गांव प्रेमनगर के समीप पलटी प्राइवेट बस। 
भिवानी। भिवानी-हांसी फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार शाम एक निजी बस प्रेमनगर के पास स्पीड ब्रेकर पर उछलकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 70 से अधिक सवारियां थीं जिनमें से दो युवकों की मौत हो गई और 15 सवारियों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बस भिवानी से हांसी की तरफ जा रही थी। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृतकों का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।
सदर थाने से जांच अधिकारी महाबीर सिंह ने बताया कि प्रेमनगर स्थित भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के पावर हाउस के गेट के सामने स्पीड ब्रेकर से आगे बस पलटने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा। तब तक ग्रामीणों ने बचाव के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने इनकी मदद से घायलों को बस से निकाला और जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्रेमनगर निवासी रोहित (20) व जाटूलुहारी के विकास (26) को मृत घोषित कर दिया। 15 घायलों का उपचार चल रहा है। इनमें शामिल परिचालक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में सवार अन्य यात्री निजी व अन्य साधनों से गंतव्य को रवाना हो गए। पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शी अजय ने बताया कि उसका घर बीबीएमबी पावर हाउस के पास है। घर के सामने ही स्पीड ब्रेकर बना है। चालक बस चलाते समय फोन पर बात कर रहा था और रफ्तार 90 किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास थी। इसी गति में उसने बस को स्पीड ब्रेकर पर चढ़ा दिया।
नीट की कोचिंग ले रहा था रोहित
रोहित भिवानी में नीट की कोचिंग लेता था और घर लौट रहा था। वह दो भाइयों में बड़ा था। हादसे के बाद प्रेमनगर के ग्रामीणों में भी आक्रोश है। जांच अधिकारी ने बताया कि अज्ञात बस चालक पर लापरवाही से बस चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
---
प्रारंभिक जांच में हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है। दो युवकों की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। निजी बस के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। - अनूप सिंह, डीएसपी, भिवानी
---------
रोहित ने किया था बस से उतारने का आग्रह, चालक की लापरवाही से थमा जीवन का सफर
भिवानी। भिवानी-हांसी फोरलेन पर शुक्रवार शाम बस हादसे में प्रेमनगर निवासी रोहित की मौत से घर में कोहराम मच गया। नीट की तैयारी कर रहे बेटे से परिजनों को उसके डॉक्टर बनने की उम्मीद थी लेकिन चालक की लापरवाही उन्हें जीवन भर का गम दे गई।
बस यात्री अजय व जाटूलुहारी के सोमश ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। बस में 15 से 20 सवारियां खड़ी थीं। रोहित व कुछ अन्य लोग चालक को प्रेमनगर बस स्टॉप पर बस रोकने के लिए कह रहे थे लेकिन चालक ने बस को रोकने की बजाय स्पीड बढ़ा दी। नतीजतन स्पीड ब्रेकर पर बस उछलकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार-पांच सरकारी व निजी एंबुलेंस से घायलों को जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पहुंचाया। डीएसपी क्राइम अनूप सिंह घायलों का हालचाल जानने के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे।
ये लोग हुए घायल
बस में सवार हांसी निवासी नवीन, जाटूलुहारी निवासी बीर सिंह, बवानीखेड़ा निवासी उषा व नवीन, भिवानी निवासी सोमेश, इंदीवाली निवासी राहुल, बवानीखेड़ा निवासी मोहित व कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार के लिए जरूरी व्यवस्थाएं कराईं।

चार दिन पहले बस चालकों की शिकायत दी
प्रेमनगर के सरपंच राजेश बूरा ने बताया कि करीब चार दिन पहले ही निजी बस चालकों की लापरवाही के संबंध में एसडीएम भिवानी को शिकायत दी थी। बस चालक प्रेमनगर में निर्धारित बस स्टॉप पर बसों को नहीं रोकते और तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हैं। यहां पहले भी हादसे हुए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से निजी बस चालकों की मनमानी पर लगाम कसनेे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed