फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Factory browning in Muzaffarnagar

गन्ने के खेत में तमंचे की फैक्ट्री पकड़ी  

Tue, 06 Sep 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Factory browning in Muzaffarnagar
पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना पुलिस ने गन्ने के खेत में छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचे उनके पुर्जे, उपकरण बरामद किए। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया। बुढ़ाना कोतवाली के इंस्पेक्टर डीके त्यागी को जौला व बहलोलपुर गांव के बीच गन्ने के खेतों में अवैध तमंचे बनाने के कारखाने की सूचना मिली।
विज्ञापन


जिस पर उपनिरीक्षक सुरेश कुमार व कपिल देव सहित पुलिस बल को साथ लेकर शाम करीब तीन बजे जौला के सीमावर्ती गांव बहलोलपुर के जंगल को घेर लिया। बहलोलपुर निवासी बदलू के खेत में गन्ने के खेतों के बीच तिरपाल डालकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस की घेराबंदी की आहट पाकर दो युवक पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने छापा मारकर मौके से एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गन्ने के खेत के बीच तिरपाल के नीचे बड़ी मात्रा में तमंचे बनाने की फैक्ट्री देखकर पुलिस दंग रह गई। पुलिस ने मौके से 315 बोर के बने हुए आठ तमंचे, अधबने सात तमंचों के अलावा दर्जनों तमंचों के पुर्जे, ट्रिगर, स्प्रिंग, नाल आदि बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचे बनाने के उपकरण शिकंजा, रेती, ड्रिल मशीन तथा वेल्डिंग मशीन सहित अन्य उपकरण बरामद किए। कोतवाली में लाकर पूछताछ के बीच इंस्पेक्टर डीके त्यागी व सीओ सुधीर तोमर ने प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़ा गया युवक गुलबहार पुत्र मुस्तकीम जौला का रहने वाला है। यह पहले भी तमंचा बनाने के मुकदमे में वांछित चल रहा था।


इस व्यवसाय में गुलबहार पहले भी जेल जा चुका है। मौके से फरार होने वाले उम्मेद व भूरा भी जौला गांव के रहने वाले हैं। दो अन्य साथियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पूछताछ के आधार पर तमंचे सप्लाई करने वालों को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed