फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Explanation of millions of money laundered by finance employee in mujaffarnagar

फाइनेंस कर्मचारी से हुई लाखों की लूट का खुलासा      

Sun, 18 Jun 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 18 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Explanation of millions of money laundered by finance employee in mujaffarnagar
बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसएसपी अनंत देव। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी से लाखों की लूट करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूटी गई रकम से आठ लाख की नगदी बरामद हुई है। पुलिस को पिस्टल, दो तमंचे, दो चाकू और चोरी की बाइक मिली है। पुलिस ने लूट में दर्ज घटना को डकैती में तरमीम कर दिया है।       
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन में एसएसपी अनंत देव ने प्रेस वार्ता में बताया कि नौ जून की दोपहर मंडी क्षेत्र में फाइनेंस कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर नौ लाख 84 हजार की नगदी लूट ली थी। पुलिस उसी दिन से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुुक्रवार देर रात बाइक पर जाते समय सरवट फाटक के पास क्राइम ब्रांच की टीम ने नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश आकाश त्यागी पुत्र राजकरण त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आकाश घायल हो गया। इसके पास से लूटी गई रकम एक लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए। त्यागी की निशानदेही पर रात में पुलिस ने छह अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से छह लाख 50 हजार की नगदी बरामद हुई। कुल मिलाकर पुलिस को आरोपियों से आठ लाख की नगदी बरामद हुई है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गौरव उर्फ झंडू पुत्र बालेंद्र निवासी बड़कली शहर कोतवाली, अंकित पुत्र आदेश शर्मा  निवासी मलीरा शहर कोतवाली, राहुल शर्मा पुत्र सोमदत शर्मा जगदीश नगर सिहानी गेट, गाजियाबाद, रिषभ पुत्र सुनील दत्त निवासी दुहाई, मुरादनगर, बंटी पुत्र राजेंद्र दुर्गा कालोनी झज्जर हरियाणा के अलावा रामबीर पुत्र बह्म सिंह निवासी बड़कली, शहर कोतवाली है। बताया कि पकड़े गए बदमाशों से रकम के अलावा पिस्टल .32 बोर, 11 कारतूस आठ खोखे, दो तंमचे 315 बोर, आठ कारतूस, दो चाकू तथा घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। आकाश, गौरव और अंकित ने घटना को अंजाम दिया था। बाकी सभी आरोपी प्लान बनाने और रेकी आदि करने में शामिल रहे थे। आकाश को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया है, जबकि पकड़े गए अन्य बदमाशों का चालान कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों पर अलग-अलग थानों में 29 मामले दर्ज हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

     
घटना के दौरान साथ नहीं रखे थे मोबाइल
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने बताया कि वारदात के दौरान सभी बदमाशों ने अपने फोन घरों पर ही रख छोड़े थे। बदमाशों को शक था कि फोन इस्तेमाल से पुलिस सर्विलांस के माध्यम से पकड़ लेगी। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीन बदमाशों में से एक की पहचान आकाश त्यागी के रूप में हुई। इसके पकड़े जाते ही घटना का खुलासा हो गया।       


सिहानी गेट में करनी  थी लाखों की लूट      
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की गाजियाबाद के  सिहानी गेट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा डीलर से छह लाख की लूट करने की योजना थी। शातिर गिरोह बनाकर मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद आदि जगहों पर जाकर लूट की घटनाएं करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed