फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encounter in Chapar

मुठभेड़ में शातिर दबोचा, पैर में गोली लगी, क्राइम ब्रांच का सिपाही भी हुआ घायल

Sun, 11 Feb 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 11 Feb 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Encounter in Chapar
बदमाश की तलाश में कांबिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर-रेई लिंक रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को दबोच लिया, जो पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच का एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से बाइक, दो तमंचे, तीन कारतूस और पांच खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को छपार एसओ आदेश त्यागी और क्राइम ब्रांच की टीम गांव खामपुर तिराहे पर अपहरण के मामले के एक आरोपी की गिरफ्तारी की योजना बना रहे थे। करीब 11 बजे रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन सैनी ने फोन पर बताया कि बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोकना चाहा तो दोनों युवक तमंचे से फायर कर रामपुर से रेई जाने वाले मार्ग की ओर भागे हैं।
विज्ञापन


इस सूचना पर एसओ और क्राइम ब्रांच टीम उक्त रास्ते पर पहुंचे, जहां पर आ रहे बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। गांव रेई के जंगल से उन्होंने बाइक घुमाने की कोशिश की तो वह फिसलकर गिर गई। उन्होंने पुलिस पर फायर किए, जिसमें क्राइम ब्रांच का सिपाही विनीत कपासिया हा में गोली लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर जंगल में काम कर रहे रेई के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस और पांच खोखे बरामद किए।

कुछ दूरी पर एक तमंचा .32 बोर और उसमें फंसा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह के गांव रंधेडी निवासी संजय पुत्र कलम सिंह और अपने साथी का नाम जनपद मेरठ के पल्लवपुरम निवासी अमित भारद्वाज बताया। घायल सिपाही और बदमाश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

बदमाश की तलाश में कांबिंग 
मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी ओमबीर सिंह, एएसपी मणिलाल पाटीदार, नईमंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा, पुरकाजी इंस्पेक्टर संजीव शर्मा, क्राइम ब्रांच प्रभारी प्रवेश शर्मा, रोहाना चौकी प्रभारी विजय त्यागी आदि भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फरार हुुए बदमाश की तलाश में ग्रामीणों के साथ जंगल में घंटों तक कांबिंग की, लेकिन वह भागने में सफल हो गया। 

संजय पर मिले आठ मुकदमे
छपार। थानाध्यक्ष आदेश त्यागी ने बताया कि घायल बदमाश संजय वर्ष 2003 में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। उस पर 2004 में 15 हजार का ईनाम घोषित किया था। जिसका मुकदमा थाना नईमंडी में दर्ज है।


इसके अलावा एक लूट थाना नईमंडी, एक लूट और गैंगस्टर थाना सिविल लाईन, एक अपहरण और हत्या के प्रयास का पुरकाजी, एक हत्या का थाना मंगलौर और हत्या का प्रयास एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा थाना खतौली में दर्ज है। इस पर आठ मुकदमे दर्ज मिले हैं। पुलिस इसके अन्य मुकदमों की भी तलाश कर रही है। फिलहाल यह सक्रिय था और कुछ बदमाशों के साथ मिलकर अपराध कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed