फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-rickshaw breaks three people to scorch

ई-रिक्शा की बैट्री फटने से तीन लोग झुलसे 

Wed, 05 Apr 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 05 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw breaks three people to scorch
ई-रिक्शा - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के जानसठ में ई-रिक्शा में शॉर्टसर्किट से लगी आग से अचानक बैट्री फट गई। बैट्री फटने से बाप और बेटे सहित तीन लोग झुलसे गए। झुलसे लोगों को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला बुध बाजार निवासी शराफत पुत्र लियाकत ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार की सुबह शराफत घर पर ही रिक्शा को स्टार्ट करने लगा। रिक्शा स्टार्ट होते ही अचानक शॉर्टसर्किट होने से उसमें आग लग गई। रिक्शा में लगी आग को शराफत व उसका पुत्र शारिक व साजिद बुझाने लगे। आग बुझाते समय तेज आवाज के साथ रिक्शा की बैट्री फट गई। तेज आवाज के साथ फटी बैट्री से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई थी। देखते ही देखते ही रिक्शा पूरी तरह जल गई। बैट्री फटने से शराफत व उसका बेटा साजिद झुलस गए। मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने के लिए नगर पंचायत से तुरंत पानी का टैंकर मंगवाया। लोगों ने पानी से रिक्शा में लगी आग को बमुश्किल बुझाया। आग में झुलसे तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 

लेनदेन के विवाद मे तीन लोग घायल  
जानसठ। गांव मेहलकी में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जिनमें से एक घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मंगलवार को गांव मेहलकी निवासी मनोज व कपिल में लेनदेन को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। जिसको लेकर दोनों के परिजन आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट हो गई। मारपीट में मनोज पुत्र पाल्ले, रामलाल पुत्र सेवा व मंजू पुत्र बिलाल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायल मनोज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल मनोज ने पुलिस को मारपीट की तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवक को तमंचे सहित पकड़ा
जानसठ। पुलिस ने गश्त करते हुए तालड़ा मोड़ के पास से रईस पुत्र यूसुफ निवासी गांव देहरा जिला हापुड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed