{"_id":"57040bcd4f1c1b2833c8157b","slug":"during-the-checking-of-the-pits-young-soldier-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान सिपाही से भिड़ा युवक, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान सिपाही से भिड़ा युवक, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कचहरी के गेट पर चेकिंग के दौरान युवक और सिपाही की आपस में भिड़ंत हो गई। पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई और बाद में उसे छोड़ दिया।
सिविल लाइन थाने का सिपाही मंगलवार सुबह कचहरी गेट पर चेकिंग कर रहा था, तभी वहां से बिहारी गांव निवासी अबरार जा रहा था। सिपाही ने उसे चेकिंग के लिए रोका तो उसने तलाशी से मना कर दिया और पुलिस का विरोध करने लगा, दोनों में कहासुनी हो गई। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने जीडी में आरोपी के खिलाफ तस्करा डालकर उसे जाने दिया।
पूरे दिन शहर में अफवाह उड़ती रही कि कुछ युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट कर उसकी राइफल छीनने का प्रयास किया है।