फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DSO raid on petrol pumps

पेट्रोल पंपों पर छापे, घटतौली पकड़ी गई, जुर्माना किया, तेल के नमूने भरे गए      

Tue, 09 May 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 09 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
DSO raid on petrol pumps
पेट्रोल पंप पर जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल पंपों के पल्सर कार्ड में चिप लगाकर हो रही चोरी के मामले में सोमवार को भी पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। भोपा रोड के दो पेट्रोल पंपों की जांच की गई, इस दौरान मशीन में चिप तो नहीं मिली, मगर तेल की घटतौली जरूर पकड़ी गई। जांच के दौरान स्टॉक और तेल बिक्री में भी अंतर पाया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश समेत देश भर के पेट्रोल पंपों पर मशीन के पल्सर कार्ड में चिप लगा कर तेल की चोरी का बड़ा खुलासा हुआ। पल्सर कार्ड में चिप लगाने वाला मास्टर माइंड भी किदवईनगर का जौहर अब्बास पाया गया। इस खुलासे के बाद से जिले भर में भी पेट्रोल पंपों में बीते पांच दिनों से छापे की कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन


सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट मौहम्मद नईम, डीएसओ मदन यादव, तेल कंपनी के अधिकारी टीएन प्रसाद, पारितोष कुमार, बांट माप निरीक्षक राजेश कुमार, रामअवध सिंह, एआरओ जगबीर सिंह और पेट्रोल पंप मशीन कंपनियों के इंजीनियरों के साथ टीम ने शहर के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसओ मदन यादव ने बताया कि भोपा रोड पर एसडी डिग्री कॉलेज के सामने न्यू पब्लिक रोड कैरियर पेट्रोल पंप की सभी मशीनों की जांच की गई। पल्सर कार्ड में चिप नहीं मिली, लेकिन पांच लीटर तेल में 20 एमएल की घटतौली पाई गई। जिस पर रसीद काट कर जुर्माना किया गया। बांट माप निरीक्षकों ने मशीनों की पुन: रीडिंग करा कर घटतौली को दूर किया।


पंप के स्टॉक और तेल बिक्री में भी अंतर पाया गया, जिस पर तेल कंपनियों के  अधिकारियों की मौजूदगी में डीजल और पेट्रोल के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। इसके बाद भोपा रोड पर ही शरण फिलिंग सेंटर पर छापा मारा गया। यहां पल्सर कार्ड सही पाया गया, लेकिन यहां पर 20 एमएल तेल की घटतौली मिली। पेट्रोल पंपों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed