फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deaf teenager attempted rape

मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 05 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Deaf teenager attempted rape
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के सुजडू चुंगी क्षेत्र में सुनसान जगह पर एक मूक बधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


पता चलने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को जिला चिकित्सालय भिजवाया। आरोपी पक्ष के लोग भी पिटाई करने वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर लेकर पहुंचे। पुलिस मामले का दबाने में जुटी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति झगड़े के चलते जेल में बंद है। उसकी 11 वर्षीय मूक बधिर पुत्री रुड़की अपनी बहन के यहां रहती है। रविवार शाम किशोरी अपने घर आई थी। सोमवार सुबह करीब दस बजे वह अपने घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन


तभी पड़ोसी ने उसे अपने पास बुलाया। आरोप है कि पड़ोसी ने उसके हाथ पर नशे का इंजेक्शन लगा दिया। जैसे ही वह बेहोश होने लगी तो आरोपी उसे ई-रिक्शा में डालकर सुजडू चुंगी के पास एक सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूक बधिर होने के चलते पीड़िता शोर नहीं मचा पाई। इसी बीच पास के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक मजदूर ने आरोपी की हरकत को देख लिया। मजदूर द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी का पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई।


मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों से छुड़वाया और जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया।

उधर, पिटाई की बात सुनकर आरोपी पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए और तहरीर देकर पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। दोनों पक्ष कोतवाली में जमा थे और एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed