फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   culpable homicide

गैरइरादतन हत्या को हत्या में दर्ज करने की मांग  

Tue, 02 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
culpable homicide
एसएसपी से मिलने पहुंचे फुलत के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ऑफिस पहुंचे फुलत के ग्रामीणों ने पुलिस से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। रतनपुरी पुलिस पर आरोप लगाया कि हत्या के मामले का गैरइरादतन हत्या में दर्ज किया है। पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप भी लगाया। एसएसपी दीपक कुमार ने ग्रामीणों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


रतनपुरी के फुलत के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार सुबह पुलिस ऑफिस पहुंचे। पीड़ित रियाजुल  ने बताया कि 16 जुलाई को उसके दो बेटे फैसल और फजील जंगल से घास लेकर गांव जा रहे थे। बारिश होने के कारण गांव के रास्तों में पानी भरा हुआ था। पानी के छींटें लगने से गांव के ही दूसरे पक्ष ने पीड़ित के बेटों के साथ मारपीट कर दी और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। आरोपी दोनों घायलों को मौके पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


दोनों घायलों फैसल और फजील को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान फैसल की मौत हो गई। पुलिस ने मामले को गैरइरादतन हत्या में दर्ज कर रखा है। ग्रामीणों ने एसएसपी से मामले को हत्या में दर्ज कराने की गुहार लगाई। बताया कि हत्या का एक आरोपी गांव में तांत्रिक का काम करता है। कप्तान दीपक कुमार ने ग्रामीणों से मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं। एसएसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीण वापस चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed