{"_id":"7c7deed182af297d69d5ac06452abcf7","slug":"crook-ran-hijacked-leave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिरता देख अपहृत को छोड़ भागे बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घिरता देख अपहृत को छोड़ भागे बदमाश
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
चरथावल। लुहारी-दधेडू रजवाहे पर बदमाशों ने बाइक सवार युवक का अपहरण कर लिया। गांव में अपहरण की खबर मिलने पर लुहारी खुर्द और दधेडू कलां के सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगलों में कांबिग करने में जुट गए। पुलिस ने कांबिंग के दौरान जंगल में बदमाशों की आहट होने पर फायर किए, तो आरोपी अपहृत को छोड़कर फरार हो गए।
बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे लुहारी खुर्द निवासी शाहबाद पुत्र लियाकत साथी जाकिर पुत्र जाबिर के साथ दधेडू कलां गांव में रिश्तेदार को लेने बाइक पर गया था।
दधेडू से लौटते वक्त रजवाहे की पटरी पर तीन बदमाशों ने तमंचों की नोक पर बाइक रुकवाकर शाहबाद को कब्जे में कर लिया और उसे जंगल में जे जाते हुए उसके साथ जाकिर को 20 हजार रुपये फिरौती की रकम मंगाने के लिए गांव भेज दिया।
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं ने उसे रकम भिजवाने के लिए ठिकाने का पता जंगल में नलकूप का कमरा बताया। युवक ने गांव में जाकर अपहरण की सूचना दी, तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ आनंद मिश्रा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
लुहारी के अलावा दधेडू कलां के शाहनजर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों लाठी-डंडें और टॉर्च लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सैदनगला मार्ग पर बदमाशों की आहट मिलने पर पुलिस को फायरिंग कर बदमाशों को ललकारा।
सैकड़ों ग्रामीणों और पुलिस की घेराबंदी के चलते अपहृत को छोड़कर बदमाश फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त कांबिग चल रही थी। एसओ ने युवक के लौट आने की पुष्टि की है।