फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Couple shot dead

सिखेड़ा में दंपति को गोलियों से भूना  

Mon, 25 Apr 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Couple shot dead
क्राइम लोगो। - फोटो : grime logo
बदमाशों ने रविवार देर रात घेर में सो रहे दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ मौके पर पहुंच गए। वारदात के कारणों का पता नही चल पाया है। 
विज्ञापन


 सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भिक्की निवासी सतपाल शर्मा (64) और उनकी पत्नी सुभाष देवी (62)  घर के बाहर बने घेर में सो रहे थे, जबकि उनके दो बेटे अजय और विजय घर में सो रहे थे। रविवार देर रात करीब 11 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज गया। आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई। लोग भाग कर सतपाल की घेर की तरफ पहुंचे।
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो सतपाल और उनकी पत्नी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी। बदमाशों ने एक गोली सतपाल को और दो गोली उनकी पत्नी को मारी थी। मामले की जानकारी मिलते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दो हत्याओं से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। डबल मर्डर की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सिखेड़ा रोजंत त्यागी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीओ ने बताया कि दोनों की हत्या की गई है, पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  सतपाल के बड़े बेटे विजय ने घटना की अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed