संविदा चालक ने दी एआरएम को धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बरवाला निवासी प्रवेंद्र पुत्र ब्रजपाल रोडवेज डिपो में संविदा चालक के पद पर तैनात है। प्रविंद्र के व्यवहार के कारण उसको कई बार चेतावनी दी गई। डिपो में नशे की हालत में घूमने पर उसको हड़काया गया। मंगलवार दोपहर को एआरएम बीपी अग्रवाल डिपो के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक कर रहे थे, तभी आरोपी प्रविंद्र आया और अभद्रता करने लगे, तब कर्मचारियों ने उसे डिपो से खदेड़ दिया। घंटेभर बाद फिर से प्रविंद्र डिपो में आया और वर्कशॉप में बैठे एआरएम के साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर अभद्रता की और हाथापाई पर उतारू हो गया।
किसी प्रकार कर्मचारियों ने उसे पकड़ा और जमकर हड़काया। इसी बीच आरोपी प्रविंद्र ने नौकरी से निकालने पर एआरएम को गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। एआरएम बीपी अग्रवाल ने तत्काल मामले में सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके गांव और संभावित ठिकानों पर दबिश दी है।
साइकिल चोरी कर रहे युवक की पिटाइ
मुजफ्फरनगर। सड़क पर साइकिल चोरी कर रहे युवक को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
सिविल लाइन क्षेत्र स्थित इंस्टीट्यूट के बाहर से बृहस्पतिवार दोपहर युवक साइकिल चोरी का प्रयास कर रहा था। इसी बीच किसी ने शोर मचा दिया। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को भीड़ ने आरोपी को सौंप दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वाहिद. निवासी लद्दावाला बताया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी निवासी युवकों से तावली निवासी युवक ने विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम ले रखी है। आरोपी ने बृहस्पतिवार को गांव के ही किशोर को युवकों से तय रकम के बचे हुए हिस्से को लेने के लिए भेजा था। युवकों ने नाबालिग को पकड़ लिया और पुलिस बुलवा ली। पुलिस ने किशोर से पूछताछ की तो उसने भेजने वाले का नाम पता पुलिस को बता दिया। पुलिस ने किशोर के परिजनों को बुलवाया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित युवकों का कहना है कि आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी कर रखी है।