फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conflict in two parties in Nangala elderly, Dalit dies

नंगला बुजुर्ग में दो पक्षों में संघर्ष, दलित की मौत

Wed, 26 Sep 2018 12:11 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 26 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Conflict in two parties in Nangala elderly, Dalit dies
crime - फोटो : अमर उजाला
भोपा। गांव नंगला बुजुर्ग में मंगलवार देर रात रंजिश के चलते दलितों के दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक ऋषिपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग के भोला पुत्र ऋषिपाल और संजू पुत्र लाल सिंह श्रमिक हैं। मेरठ में इन दोनों ने एक साथ काम किया था। किसी बात को लेकर आपस में इनका विवाद हो गया। भोला ने संजू की पिटाई कर दी थी। गांव में दोनों के घर बराबर में है, पिटाई की बात को लेकर दोनों में तनातनी चली आ रही थी। मंगलवार की देर रात दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी की गालीगलौज से लाठी-डंडों तक पहुंच गई।
विज्ञापन


दोनो पक्षों में लाठी, डंडों के साथ जमकर धारदार हथियार भी चले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों के घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। संजू पक्ष के राहुल, सुमित, पोपिन, संगीता और मनिषा को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, भोला पक्ष के ऋषिपाल, कौशल और विशाल की गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।  अस्पताल में भी दोनों पक्ष आपस में उलझते दिखाई दिए, जहां पुलिस ने सख्ती से शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक उपचार के बाद भोला के पिता ऋषिपाल (45) को डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आ गए। पुलिस ने गांव जाकर दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। सूचना पर सीओ राममोहन शर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। इंस्पेक्टर भोपा बीपीएस यादव ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों मे झगड़ा हुआ, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि कई घायल है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed