फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   College also on the radar of investigation

कॉलेज भी जांच के रडार पर, एलएलबी और एलएलएम की छानबीन    

Fri, 05 May 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 05 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
College also on the radar of investigation
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर के साथ खड़ी आरोपी युवती। - फोटो : अमर उजाला
हनी ट्रैप का जाल बिछाने वाली युवती की एलएलबी की डिग्री को लेकर जिले के कालेज भी जांच के रडार पर आ गए हैं। युवती की प्रारंभिक से लेकर पीजी शिक्षा तक जनपद के कालेजों से बताई गई है। इसको लेकर पुलिस उसकी डिग्री की तफ्तीश के लिए कालेजों की भी कुंडली खंगाल रही है।            
विज्ञापन

 
गुजरात के सांसद केसी पटेल को हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पकड़ी गई युवती के जनपद के होने से खलबली मची है। युवती कद्दावर नेताओं, सियासी लोगों का शिकार करने से पहले खुद का परिचय सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के रूप में देती थी। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में युवती ने खुद को बीए, एमए, इंग्लिश, राजनीतिक विज्ञान के साथ एलएलबी और एलएलएम करना बताया है। यह सभी डिग्री मुजफ्फरनगर से करने का जिक्र किया है।
विज्ञापन


युवती की डिग्री फर्जी होने के संदेह से अधिकारियों ने इंकार नहीं किया है। अन्य जांच-पड़ताल के साथ ही डिग्री की भी जांच की जा रही है। आरोपी युवती की डिग्री को लेकर शहरभर के कॉलेज पुलिस के रडार पर आ गए हैं। जिले में करीब 50 से अधिक सेल्फ फाइनेंस और एडेड कॉलेज ऐसे हैं, जो लॉ की पढ़ाई कराते हैं। दिल्ली पुलिस ने युवती के गांव और घर की तलाशी से उसके शैक्षिक प्रमाण-पत्रों को भी कब्जे में लिया है। एक कमरे से जो प्रमाण मिले हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके युवती के बसेड़ा के गर्ल्स जैन कालेज की तस्वीर बरामद हुई है, जिसमें आरोपी युवती शिक्षिकाओं और कक्षा की सहपाठियों के साथ फोटो हैं। शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के फर्जी और असली होने की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय प्रशासन को तमाम चीजों से अवगत कराने के साथ ही सहयोग मांगा है। दिल्ली पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस टीम दोपहर से लेकर शाम तक युवती के बताए ठिकानों पर सबूत जुटाने में लगी रही।             
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed