{"_id":"5914b83b4f1c1b1d68851995","slug":"class-vi-student-beaten-with-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा छह के छात्र की स्केल से पिटाई, एसपी सिटी ने दिए जांच के निर्देश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा छह के छात्र की स्केल से पिटाई, एसपी सिटी ने दिए जांच के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 12 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teacher beat student
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीचोबीच स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने छठी कक्षा के छात्र की पिटाई कर दी। छात्र गुमशुम होकर घर बैठ गया। मामले को लेकर परिजनों ने एसपी सिटी से मुलाकात की और आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सिविल लाइन क्षेत्र की कॉलोनी निवासी किशोर शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। आरोप है कि सात मई को किशोर की क्लास के सभी बच्चों से शिक्षिकाओं ने एक विषय की किताब निकालने को कहा। कक्षा में मौजूद सभी 25 छात्रों पर वह किताब नहीं निकली। इससे खफा शिक्षिकाओं ने एक छात्र के हाथों की मुट्ठी बंद कराकर उनकी स्केल से पिटाई की। कानों पर जमकर थप्पड़ जड़े। इस दौरान छात्र को जातिसूचक शब्दों से संबोधित किया गया।
पिटाई से छात्र घबरा गया और घर जाकर खुद को कमरे में बंद कर गुमशुम होकर बैठ गया। परिजनों ने बात बताने के लिए दबाव बनाया तो उसने पूरी कहानी परिजनों को बताई और चोट के निशान मम्मी को दिखाए। आठ मई को परिजनों ने मामले की शिकायत एसपी सिटी से कर दी थी। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने फिर से एसपी से मुलाकात की और आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने सीओ सिटी तेजवीर सिंह को मामले की जांच कर आरोपी शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।