फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clash between two parties in Muzaffarnagar, two youths died

Muzaffarnagar: झूठी आन की खातिर खूनी संघर्ष, दो युवकों की मौत, घटना से पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

Tue, 27 Feb 2024 10:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Feb 2024 10:51 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में झूठी आन की खातिर अनुसूचित जाति के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हमले में घायल हुए दो युवकों की मौत हो गई। उधर, की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Clash between two parties in Muzaffarnagar, two youths died
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना क्षेत्र के फुलत गांव में झूठी आन की खातिर अनुसूचित जाति के दो पक्षों में संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से एक-एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


फुलत गांव निवासी अनुसूचित जाति के अंकित (26) पुत्र राजू ने करीब दस माह पहले पड़ोसी हरिमोहन की बेटी के साथ गांव से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। मंगलवार को अंकित अपनी पत्नी को लेकर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था, इसकी जानकारी हरिमोहन पक्ष को मिल गई। देर शाम के गांव के बीच सठेड़ी मार्ग पर अंकित को हरिमोहन और उसके बेटे राहुल व रोहित ने घेर लिया। धारदार हथियार से वार कर और गोली मारकर अंकित की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Clash between two parties in Muzaffarnagar, two youths died
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हमले की जानकारी दूसरे पक्ष को लगी तो वह भी मौके पर पहुंचे। कुछ ही दूर हरिमोहन और उसके बेटे को घेरकर हमला कर दिया, जिसमें तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां रोहित को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित

एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामला प्रेम विवाह से जुड़ा बताया गया है। पुलिस ने राजू, मोनू पुत्र राजू और घायल हरिमोहन के भाई गोवर्धन को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed