{"_id":"58fcf0ee4f1c1bee488b530f","slug":"caught-making-factory-in-titavi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए अवैध असलहे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर की तितावी पुलिस ने धौलरा के जंगल में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचों के अलावा असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी पवन पुत्र राजसिंह निवासी धौलरा को गिरफ्तार किया है।
एक सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार सुबह धौलरा के पास चिरवा टिल्ला के पीछे जसोई बाईपास पर महाबीर के ईंख के खेत में छापा मारा। यहां पर तमंचे बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने ईंख के खेत को चारों ओर से घेराबंदी करके पवन धौलरा को तमंचे बनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके कब्जे से दो मस्कट 12 बोर, 2 तमंचे 12 बोर, 1 मस्कट 315 बोर, 2 अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि तमंचा बनाने की फैक्ट्री में और लोग भी शामिल है, जिनकी तलाश की जा रही है।