फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car crushes three youths

हाईवे पर बेकाबू कार ने तीन युवकों को कुचला 

Wed, 15 Mar 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 15 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Car crushes three youths
युवकों को कुचलने के बाद खाई में गिरकर क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी में हाईवे पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने पैदल स्कूटी लेकर जा रहे चार युवकों को टक्कर मार दी, तीन की मौके पर ही मौत हो गई। एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तराखंड के मंगलौर निवासी दो युवकों के शव परिजन बिना किसी कार्रवाई के अपने साथ ले गए, जबकि मुजफ्फरनगर निवासी तीसरे युवक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 कस्बे में हाईवे पर लकड़ी फर्नीचर कारखाने में मुजफ्फरनगर निवासी शाहनवाज पुत्र जुल्फिकार(22), नूरमोहम्मद पुत्र इकबाल(15), उत्तराखंड के मंगलौर निवासी सोनू पुत्र गुलजार(20) और फुरकान पुत्र नूरमोहम्मद(24) काम करते थे। मंगलवार को चारों किसी काम से मुजफ्फरनगर गए थे। देर रात चारों एक्टिवा से वापस पुरकाजी आ रहे थे। हरेटी पुल के पास स्कूटी में तेल खत्म हो गया। चारों एक्टिवा को पैदल ही लेकर चल दिए।
विज्ञापन


इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई और नूरमोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद कार खाई में गिर गई। कई पलटें खाने के बावजूद कार चालक को चोट नहीं आई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और लोग रात में ही पुरकाजी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने रात में ही तीनों शवों का पंचनामा भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू और फुरकान के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार किया तो पुलिस ने लिखा पढ़ी कर दोनों के शव उन्हें सौंप दिए। तीसरे मृतक शाहनवाज के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक संजय पांडे पुत्र कामेश्वर नाथ पांडे निवासी ग्राम बढ़नी थाना जेठवार जनपद प्रतापगढ़  के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए, 427 रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।        
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed