फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Businessman abducted car and 50,000 looted

व्यापारी को अगवा कर कार और 50 हजार लूटे      

Fri, 02 Jun 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Jun 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Businessman abducted car and 50,000 looted
लूट की घटना के बाद पीड़ित से बात करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर नेशनल हाईवे-58 पर दिनदहाड़े बदमाशों ने कार सहित व्यापारी को अगवा कर लिया। बदमाशों ने व्यापारी को पिस्टल से आतंकित कर 50 हजार रुपये लूट लिए। मुस्तफाबाद पचेंडा रोड पर बदमाश व्यापारी को कार से धक्का देकर सड़क पर फेंक गए। बदमाश व्यापारी से कार भी लूट ले गए। हाईवे पर दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नईमंडी और मंसूरपुर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काफी भागदौड़ की, लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं चला।  
विज्ञापन


व्यापारी नवीन त्यागी पुत्र ओमदत्त त्यागी मूलरूप से मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव ईकड़ी निवासी हैं। उनका बिल्डिंग मैटीरियल का कारोबार है। फिलहाल व्यापारी मेरठ बाईपास स्थित आकांक्षा हाइट कॉलोनी स्थित अपने मकान में रहते हैं। मेरठ में ही रहकर वह अपना व्यापार करते हैं।
विज्ञापन


व्यापारी नवीन त्यागी को अपने साथी व्यापारी देवबंद क्षेत्र के गांव बासतम निवासी विकास पुत्र ऋषिपाल को 50 हजार रुपये देने थे। इसलिए वह बृहस्पतिवार को अपनी ईको स्पोर्ट्स से विकास को रुपये देने के लिए मेरठ से चला। दोपहर एक बजे के करीब नवीन त्यागी हाईवे पर नावला कोठी के पास पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी ने अपनी कार को हाईवे किनारे पेड़ के नीचे रोककर फोन पर विकास से बातचीत की। नवीन ने विकास को बताया कि वह नावला कोठी के पास खड़ा है। नवीन के मुताबिक विकास ने नावला कोठी के पास ही पैसे आकर लेने की बात कही।

नवीन नावला कोठी के पास ही विकास का इंतजार करने लगा। इसी दौरान चार बदमाश कार के पास पहुंचे। इन बदमाशों ने पिस्टल लगाकर कार समेत नवीन को अगवा कर लिया। बदमाश व्यापारी को लेकर मुजफ्फरनगर की ओर चल दिए। चलती कार में बदमाशों ने आतंकित कर व्यापारी नवीन से 50 हजार रुपये की नगदी लूट ली। 

बदमाश नईमंडी क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद पचेंडा के पास पहुंचे। बदमाशों ने कार से व्यापारी को नीचे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बदमाश कार लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने वहां से गुजरने वाले किसी ग्रामीण के मोबाइल फोन से सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। हाईवे पर दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर नईमंडी पुलिस व्यापारी के पास पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर मंसूरपुर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने व्यापारी से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। मंसूरपुर पुलिस व्यापारी नवीन को लेकर घटनास्थल नावला कोठी के पास पहुंची।

नावला कोठी के पास पुलिस ने व्यापारी से घंटों पूछताछ की। सीओ सूक्ष्म प्रकाश ने भी मंसूरपुर थाने में व्यापारी से लूट की घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर लूट की घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।      

अंगूठी और 29 रुपये की नकदी नहीं लूटी      
व्यापारी नवीन त्यागी से बदमाशों ने 50 हजार रुपये की नगदी और कार लूटी। लेकिन डायमंड एवं सोने की अंगूठी और पर्स में रखी 2900 रुपये की नगदी नहीं लूटी। बदमाशों ने व्यापारी के मोबाइल का सिम निकालकर साथ ले गए और बिना सिम का मोबाइल दे गए। इंस्पेक्टर विपिन कुमार का कहना है कि लूट की घटना को दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।      

   
दुकानदारों को घटना का नहीं पता चला      
नावला कोठी के पास स्थित होटल के बराबर में हाईवे के किनारे कई दुकानदार ठेली लगाकर सामान बेचते हैं। यह घटना इन दुकानदारों से करीब 150 मीटर की दूरी की है। पुलिस ने इन दुकानदारों से घटना के बारे में पूछताछ भी की। इन दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि उनको किसी भी व्यापारी के अपहरण होने की जानकारी नहीं है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed