{"_id":"352b3ce0683c934eaed90a0ff1495e7d","slug":"budhana-robbery-at-the-home-of-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ाना में व्यापारी के घर डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुढ़ाना में व्यापारी के घर डकैती
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। एक दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने कस्बे के बड़ौत रोड पर व्यापारी मेहरबान के मकान को घेर लिया। मकान के अंदर घुसकर बदमाशों ने मेहरबान, उसके भाइयों, पत्नियों तथा बच्चों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर लिया।
शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने संदूक व अलमारियों के ताले खोलकर करीब छह-सात लाख रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। जाते समय बदमाश मेहरबान के बेटे को अगवा कर खेतों तक ले गए। खेतों में जाकर उसे छोड़ दिया और फरार हो गए।
बड़ौत रोड पर नई आबादी में इलेक्ट्रानिक सामान के व्यापारी मेहरबान और उसके अन्य छह भाई बीवी बच्चों के साथ दो मंजिला मकान में रहते हैं। रविवार रात सातों भाई बच्चों के साथ मकान में सो रहे थे। बागपत जनपद के गांव हेवा का रहने वाला उनका एक रिश्तेदार यामीन भी वहीं पर सो रहा था।
विज्ञापन
रात में करीब एक बजे 10-12 सशस्त्र बदमाशों ने मकान का मुख्य द्वार खोलकर अंदर प्रवेश किया। बदमाशों ने पहले यामीन को उठाया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश यामीन को लेकर मकान की दूसरी मंजिल पर गए। वहां सो रहे जावेद, उस्मान, मेहरबान को बंधक बना लिया। बदमाशों ने तसलीम, शाहिद, वसीम तथा सभी भाइयों की पत्नियों तथा बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया।
महिलाओं की इज्जत लूटने तथा शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने परिवार की सभी महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। मेहरबान के कमरे से करीब एक लाख 87 हजार की नकदी, तसलीम के परिवार से करीब दो लाख की नकदी, शाहिद के परिवार से करीब 22 हजार की नकदी, यामीन व वसीम के कमरे के करीब एक लाख 55 हजार की नकदी लूट ली।
बदमाशों ने करीब दो घंटे तक घर खंगाला। लूटपाट करने के बाद बदमाश मेहरबान के पुत्र जावेद (17) को अगवा कर साथ ले गए। जावेद को खेतों के पास जाते ही बदमाशों ने छोड़ दिया तथा फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जंगल में बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
उधर, इंस्पेक्टर कमल सिंह यादव का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को मेरठ में गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर नकदी, आभूषण बरामद कर लिए जाएंगे।