फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brothers fired bullets

रंजिश में सगे भाइयों पर बरसाई गोलियां

Thu, 17 Sep 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 17 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Brothers fired bullets
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर दो भाइयों को मारने की नीयत से दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोली लगने से एक घायल हो गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से लोगों में दहशत फैल गई। घायल को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है। रंजिश में हुई वारदात की पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


भोपा थानाक्षेत्र अंतर्गत मोरना मेें वर्ष दस जून 2014 को मोहित उर्फ गांधी की हत्या कर दी गई थी। मोहित शराब ठेकेदार था। मामले में गांव के कंवरपाल के बेटे अर्जुन और शिवम समेत दस लोगों को आरोपी बनाया गया था। अर्जुन और शिवम तीन माह पहले ही जमानत पर रिहा होकर आ गए थे, तभी से अर्जुन पक्ष और गांधी के भाई राजीव उर्फ राजू के बीच रंजिश चल रही है।
विज्ञापन


बुधवार को अर्जुन और शिवम की गांधी की हत्या के मामले मेें कोर्ट में तारीख थी। दोनों भाई सुबह बाइक से न्यायालय आ रहे थे। भोपा रोड पर अंसल प्लाजा के पास अचानक पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और अर्जुन-शिवम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोली अर्जुन को लग गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। व्यस्त मार्ग पर अचानक गोलियां चलने से लोगों में दहशत फैल गई। राहगीरों ने अपने आप को किसी तरह से बचाया। सूचना पर नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।


डॉक्टरों ने अर्जुन को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया है। छानबीन में जुटी पुलिस मान रही है कि हत्या के मामले से चल रही रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। नई मंडी इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मामला गांव की रंजिश से जुड़ा है। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed