फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bloody struggle for water

पानी के लिए खूनी संघर्ष

Wed, 11 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bloody struggle for water
बुढ़ाना। ट्यूबवेल के पानी और लंबित पड़े बिजली बिल को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मुजफ्फरनगर और मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नगवा निवासी रामनिवास और बलराम एक ही परिवार के सदस्य हैं। दोनों के खेत में साझे की ट्यूबवेल है। ट्यूबवेल का बिल लंबित चला आ रहा है, जिसे लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे करण सिंह खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर गया था। इसी बीच बलराम आदि भी वहां पहुंच गए। दोनों के बीच पानी चलाने को लेकर कहासुनी होने लगी, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि बलराम की तरफ से रामअवतार, राजीव, मोनू, हरिओम, शिवकुमार आदि ने तमंचे और रायफल आदि से फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से प्रमोद (23) पुत्र करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से इसी परिवार के करण सिंह और बलराम भी घायल हो गए। गंभीर अवस्था में बलराम को मेरठ चिकित्सालय और करण सिंह को मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ एसपी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


कस्बे की सीएचसी पर जाकर पीड़ितों से पूछताछ की। प्रमोद के चाचा रामनिवास ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंसपेक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि नामजद आरोपी बलराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही सभी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed