फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   bloody conflict in Mukllmpura

मुकल्लमपुुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष 

Thu, 08 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 08 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
bloody conflict in Mukllmpura
गांव में संघर्ष के दौरान हुआ पथराव। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर के गांव मुकल्लमपुरा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में  जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष में पथराव, धारदार हथियार, लाठी-डंडों के प्रयोग हुआ, जिसमें  तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बलवे को नियंत्रित किया तथा छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


गांव  मुकल्लमपुरा में नेमपाल प्रजापति और अनिल-सुनील वाल्मीकि के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। मंगलवार रात दोनों पक्षों के में कहासुनी के  बाद गाली-गलौज हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर  शांत कर दिया था। बुधवार सुबह करीब छह बजे नल पर पानी भरने के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से पथराव, मारपीट,  धारदार हथियारों, लाठी-डंडा का खुलकर प्रयोग हुआ।
विज्ञापन


इस बवाल में तीन महिलाएं प्रभो पत्नी गोपी, राकेश पत्नी नेमपाल, राजेश पत्नी अनिल के अलावा पप्पन पुत्र गोपी, सुशील उर्फ टीनू, अनिल, सुनील पुत्रगण कैलाश घायल हो गए। इनमें से  महिला राजेश व सुशील को जिला अस्पताल भेजा गया। शेष को जानसठ भर्ती कराया  गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गांव पहुंचकर लाठियां फटकार कर एकत्र भीड़ को दौड़ाया और दोनों  पक्षों के 14 लोगों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, शांतिभंग करने आदि की धाराओं  में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने 14 लोगों में से अनिल, सुनील सुशील, पप्पन, सुमित, रमेश को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष नामजद भूरा व राजेन्द्र, सोमपाल, गुड्डे,  दीपक, प्रदीप, प्रहलाद व गौरव फरार हैं। एसओ  चंद्रकिरण यादव ने बताया कि गांव में  स्थिति नियंत्रण में है और पुलिसबल तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed